फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Best Treat yourself, give your performance

खुद को बेस्ट मानें, स्मार्ट परफारमेंस दें

Sun, 29 May 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 29 May 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Best Treat yourself, give your performance
कार्यक्रम में गुरु प्रणाम अवार्ड से सम्मानित (बाएं से दाएं) श्रवण कटियार, मनोज शर्मा, अविनाश शर्मा, सुधांशु मिश्रा, अरुनेंद्र सोनी, डा. अभिषेक मिश्रा, मुख्य अतिथि सीएसजेएम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ,डा. राकेश प्रेमी, डा. एमए नकवी, वाईके उत्तम, विजय कटियार - फोटो : amarujala
जीवन में लक्ष्य पाने के लिए भीड़ में मत भागिए, अपनी क्षमताओं का आकलन कीजिए और सही दिशा चुनकर आगे बढ़िए। आप बेस्ट हैं और बेस्ट व स्मार्ट परफारमेंस दे सकते हैं, इसके लिए खुद को मोटीवेट करें, फिर देखिए आप कभी निराश नहीं होंगे।
विज्ञापन


सफलता का यह पाठ स्टूडेंटों ने शनिवार को ‘अमर उजाला’ द्वारा होटल अनाइचा (भाग्यराज पैलेस) में आयोजित एजूकेशन फेयर ‘लक्ष्य 2016’ में पढ़ा। कार्यक्रम का उद्घाटन कर रहे मुख्य अतिथि सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर जेवी वैंशपायन ने स्टूडेंटों को बताया कि एक लक्ष्य बना कर आगे बढ़ना सही है पर, बेहतर होगा कि कॅरियर के लिए कई ऑप्शन सामने रख कर आगे बढ़ें। इससे आप अपने लिए बेस्ट कॅरियर और बेस्ट परफारमेंस का क्षेत्र चुन सकेंगे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम शुरू होते ही सैकड़ों स्टूडेंटों की भीड़ टूट पड़ी। स्टूडेंटों ने फेयर में आए संस्थानों के स्टॉल पर विभिन्न कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया और कॅरियर की जानकारी ली। स्कॉलरशिप टेस्ट में 1500 से अधिक स्टूडेंटों ने हिस्सा लिया। छूटे हुए स्टूडेंटों की परीक्षा रविवार को 11 बजे कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मोटीवेशनल स्पीकर डॉ. एमए नकवी ने स्टूडेंटों को ‘अमर उजाला’ की टैग लाइन ‘हर सवेरे नया जोश नया उजाला’ को लाइफ की पंच लाइन बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पेरेंट्स की बात सुनने और उन्हें लाइफ का स्टार बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सेल्फ मोटीवेशन के लिए भी जोर दिया। 

कार्यक्रम में ग्राफिक्स एरा यूनिवर्सिटी देहरादून, एचपी, अंसल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट लखनऊ, जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा, शारदा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन आगरा, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर, यूनाइटेड ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन इलाहाबाद, बीएफआईटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन देहरादून, एक्सिस कॉलेजेज कानपुर, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ, एलेनहाउस इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी कानपुर, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस कानपुर, हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी, रेफल यूनिवर्सिटी राजस्थान, उत्तम कॅरियर इंस्टीट्यूट कानपुर, पारले मेक्सिटॉस, हीरो और अमर उजाला एजूकेशन बुक्स आदि ने भाग लिया।


कुलप‌त‌ि के ट‌िप्स
आप युवा हैं स्मार्ट हार्ड वर्कर बनिए, अपना आत्मविश्वास स्वयं बनाइए। याद रखिए लाइफ में पैशन होना बहुत जरुरी है। 
लाइफ में एक लक्ष्य चुनें लेकिन कॅरियर के लिए हमेशा कई विकल्प रखें। ये सोच कर आगे बढ़ें कि भाग्य साथ दे न दे, मेहनत कहीं न कहीं जरूर रंग लाएगी।
र्सनालिटी डेवलपमेंट हर कॅरियर के लिए जरुरी है। पर, बेहतर होगा कि यह डेवलपमेंट सही समय और सही दिशा में किया जाए।

लकी ड्रा में जीते मोबाइल फोन
कार्यक्रम में हुए लकी ड्रा में स्टूडेंट शिवांगी गौतम और परीक्षित विश्वकर्मा ने मोबाइल फोन जीता। मेक्सिटॉस सेल्फी कॉटेस्ट के विजेता स्टूडेंट शिवम चौधरी, भावेश मिश्रा, वर्षा मिश्रा, साक्षी वर्मा और शिवानी राजपूत को गिफ्ट हैंपर दिए गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed