{"_id":"6a6a591bd8b4c13cc00e9b7b","slug":"beo-finds-two-schools-operating-without-recognition-gets-them-shut-down-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-146559-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बीईओ को बिना मान्यता संचालित मिले दो स्कूल, कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बीईओ को बिना मान्यता संचालित मिले दो स्कूल, कराया बंद
Thu, 30 Jul 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। बेसिक शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद भी बिना मान्यता के स्कूल संचालित हो रहे हैं। बुधवार को सरवनखेड़ा ब्लॉक के बीईओ ने स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्हें दो स्कूल बिना मान्यता के संचालित मिले। जिन्हें बंद कराने के साथ अभिभावकों को दूसरे स्कूल में दाखिला कराने पर जोर दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को उन्होंने महात्मा बुद्ध स्कूल का निरीक्षण किया। यहां करीब 35 बच्चे स्कूल में पढ़ते मिले। जबकि ए एंड जी पब्लिक स्कूल किशरवल में आठ बच्चे उपस्थित मिले। दोनों विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहे थे। जिस पर बच्चों के अभिभावक को स्कूल बुलाकर बिना मान्यता के स्कूल में बच्चों का भविष्य बर्बाद न करने की सलाह दी। साथ ही दोनों स्कूलों को बंद करा दिया गया। वहीं, न्यू सेंट मॉडल स्कूल के निरीक्षण में संचालक के मौजूद न होने से मान्यता संबंधी अभिलेख न मिलने पर संचालक को कार्यालय में उपस्थित होकर मान्यता के कागजात दिखाने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)