फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bengal firm defrauded revenue of Rs 4.37 crore

Kanpur News: बंगाल की फर्म ने 4.37 करोड़ के राजस्व का चूना लगाया

Tue, 05 Aug 2025 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bengal firm defrauded revenue of Rs 4.37 crore
कानपुर। स्टेट जीएसटी के सहायक आयुक्त संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को महाराजपुर थाने में पश्चिम बंगाल की फर्म एसबी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उन्हाेंने कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर 4.37 करोड़ की आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) निकाल कर राजस्व का चूना लगाया है।
विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मिदनापुर के वार्ड 16 निवासी सुमन भुनिया एसबी इंटरप्राइजेज फर्म की प्रोपराइटर हैं। उन्होंने 11 जनवरी को सरसौल के हाथीपुर गांव में एक मकान के पते पर रजिस्ट्रेशन कराया था। विभाग की जांच टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो कोई मकान नहीं मिला। इलाके के लोगों को सुमन और मकान के मालिक निक्की गौर के बारे में भी कोई जानकारी नहीं थी। जीएसटी पोर्टल पर दर्ज कराए गए मोबाइल नंबर पर काल सुविधा नहीं है। यही मोबाइल नंबर संत कबीरनगर की एक फर्म सर्व श्री यादव इंटरप्राइजेज के नाम पर भी दर्ज है जो बिजली का बिल लगाया गया है वह मध्य प्रदेश के पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम से संबंधित है। इस तरह आरोपी फर्म मालिक ने वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2025-26 में 4.37 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान किया है। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed