फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Beneficiaries will not without aadhaar

बिना आधार के नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ

Tue, 23 Dec 2014 02:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 23 Dec 2014 02:58 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries will not without aadhaar
आधार कार्ड के बिना सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। समाज कल्याण और अल्पसंख्यक विभाग की योजनाओं का लाभ पाने के लिए भी अब आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है।
विज्ञापन

 शासन से जारी आदेश में कहा गया है कि नए सत्र से योजनाओं के लिए जो भी आवेदन भरे जाएंगे, उसमें आधार कार्ड अनिवार्य होगा। जनपद के पांच लाख से अधिक छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति योजना में भी यह आधार कार्ड की शर्त लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि विकास योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को जो भी डिजिटल डाटा मार्च 2015 तक तैयार करना है, उन सभी को आधार कार्ड से लिंक करना है।
छात्रवृत्ति योजनाएं जिसे अगले दो महीने बाद फिर से भरा जाना है, उसके तहत अगले शैक्षणिक वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया में आधार कार्ड नंबर उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कालेजों में भी आधार नंबर बनाने का शिविर लगाने को कहा गया है। इसी तरह मदरसों में भी शिविर लगाने को कहा गया है। यदि किसी के पास तत्काल में आधार कार्ड उपलब्ध नहीं हो पाता है तो उसे नामांकन पंजीकरण प्रार्थना पत्र देना अनिवार्य होगा।
जिला समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग विभाग अधिकारी अजित प्रताप सिंह ने बताया कि योजनाओं में आधार कार्ड की अनिवार्यता लागू कर दी गई है।
अगले वर्ष से सभी लाभार्थियों के लिए यह अनिवार्य होगा। सभी कालेज प्रबंधन को भी इस दिशा में अपने यहां कैंप लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करानी होगी। जिससे छात्रों का समय से आधार कार्ड बनाया जा सके।...

यह योजनाएं आधार से जुड़ेंगी
 - मनरेगा, वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन योजना, दशमोत्तर छात्रवृत्ति, (एससी, एसटी, अल्पसंख्यक और पिछड़ा) एलपीजी गैस कनेक्शन पहले से ही इसमें शामिल है।

‘‘
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed