{"_id":"62e10dc6dd37002a2916bbbd","slug":"benami-wing-of-income-tax-attached-two-properties-of-real-estate-businessman-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में कारोबारी का कारनामा: नौकर के नाम खरीदी संपत्ति, आयकर की बेनामी विंग ने किया कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में कारोबारी का कारनामा: नौकर के नाम खरीदी संपत्ति, आयकर की बेनामी विंग ने किया कुर्क
Wed, 27 Jul 2022 03:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 Jul 2022 03:39 PM IST
सार
आयकर की बेनामी विंग ने कानपुर में रियल एस्टेट कारोबारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कारोबारी की दो संपत्तियों को कुर्क किया है।
विज्ञापन
आयकर विभाग की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में आयकर की बेनामी विंग ने बुधवार को रियल एस्टेट कारोबारी की बरहट बांगर स्थित दो संपत्तियों को कुर्क किया है। आयकर विभाग की टीम दोपहर करीब 12 बजे बरहट बांगर पहुंची। टीम ने वहां अपना बैनर लगाकर और ढोल बजाकर इसकी सार्वजनिक जानकारी भी दी कि यह संपत्ति अंतिम रूप से कुर्क की जाती है।
बेनामी विंग ने इसकी खरीद बिक्री पर हस्तांतरण पर भी रोक लगा दी है। यह संपत्ति रियल एस्टेट कारोबारी समीर अग्रवाल और प्रीति अग्रवाल की है। इसे उन्होंने अपने नौकर के नाम पर खरीदा था। रियल एस्टेट कारोबारी ने एक संपत्ति पर निर्माण कर लिया था और प्लाटिंग भी की जा रही थी।
वहीं दूसरी संपत्ति पर अभी निर्माण नहीं हुआ है। इन दोनों संपत्तियों पर आयकर विभाग ने अपने बैनर लगा दिए हैं। ये संपतियां करीब 70 से 80 लाख रुपए में वर्ष 2014 में खरीदी गई थीं। इन संपत्तियों को बेचा ना जा सके इसके लिए रजिस्ट्रार को भी सूचना दे दी गई है। विभाग की तरफ से उन्हें इसके लिए पत्र भेज दिया गया है।