{"_id":"5cd81d63bdec22074f08cb35","slug":"being-troubled-with-domestic-violence-woman-jumped-ahead-and-lost-legs","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकलह से परेशान महिला ट्रेन के आगे कूदी, कट गए दोनों पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहकलह से परेशान महिला ट्रेन के आगे कूदी, कट गए दोनों पैर
Sun, 12 May 2019 07:01 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 12 May 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिले में गृहकलह से परेशान एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे महिला के दोनों पैर कट गए। नाजुक हालत में उसे कानपुर के एक अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
बिवांर थानाक्षेत्र के बांधुर गांव निवासी सीता (31) पत्नी राम मिलन गृहकलह से परेशान थी। शनिवार की रात वह घर से चुपचाप निकल आई। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कानपुर बांदा रेलवे ट्रैक पर जान देने के लिए पहुंच गई और ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। ट्रेन के इंजन से टकराने बाद वह गिर पड़ी और इसके पैर पटरी की तरफ हो गए। जिससे उसके दोनों पैर कट गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सदर अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर शेर सिंह राजपूत ने बताया महिला की हालत गंभीर है।