{"_id":"64e9be1ec33080af090fbd51","slug":"befriended-a-teenager-by-changing-her-name-then-pressured-her-to-convert-know-the-whole-matter-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Crime: नाम बदलकर किशोरी से की दोस्ती, फिर धर्मांतरण का बनाया दबाव, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Crime: नाम बदलकर किशोरी से की दोस्ती, फिर धर्मांतरण का बनाया दबाव, जानें पूरा मामला
Sat, 26 Aug 2023 02:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 26 Aug 2023 02:27 PM IST
सार
Kanpur News: पनकी एसीपी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पाॅक्सो समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में साथ काम करने वाले युवक ने नाम बदलकर किशोरी से दोस्ती की। इसके बाद प्रेम जाल में फंसकर दुष्कर्म किया। सच्चाई सामने आने पर किशोरी ने जब विरोध किया, तो युवक ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पनकी क्षेत्र निवासी किशोरी डेढ़ वर्ष पहले एक फैक्ट्री में काम करती थी। यहीं काम करने वाले युवक से दोस्ती हुई। उसने अपना नाम राहुल बताया था। राहुल उसे दबौली स्थित अपने किराये के कमरे पर ले गया और उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विरोध करने पर राहुल ने शादी का झांसा देकर उसे शांत कर दिया। कुछ माह बाद उसके मोबाइल पर रुखसार नाम की महिला ने फोन कर राहुल को अपना पति जहीर खान बताया। किशोरी ने विरोध किया तो धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन