Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Before the Tilak ceremony of brothers, sisters gave the test of love.

Kanpur News: भाइयों के तिलक से पहले बहनों ने दी प्रेम की परीक्षा

Thu, 12 Nov 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 12 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Before the Tilak ceremony of brothers, sisters gave the test of love.
कानपुर देहात। भाई दूज पर भाइयों को तिलक करने जाने वाली बहनों को बुधवार को सफर के लिए परेशान होना पड़ा। सुबह से ही रूरा स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। ट्रेन के पहुंचते ही बहनों को धक्का-मुक्की के बीच ट्रेन में चढ़ना पड़ा। डिब्बों में जगह नहीं मिलने पर कइयों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। इसी तरह चौराहों पर भी बहनें बसों का इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के रूरा स्टेशन पर सुबह पांच बजे दिल्ली से कानपुर जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस पहुंची तो यात्रियों की भारी भीड़ रही। इसके बाद सुबह सात बजे और नौ बजे फफूंद से कानपुर जाने वाली मेमू ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ रही। भाइयों के घर जाने के लिए स्टेशन पहुंची बहनों को ट्रेन में चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। किसी तरह डिब्बों में पहुंची तो बैठने के लिए सीट तक नहीं मिली। कइयों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। भीड़ की वजह से कई की ट्रेन छूट गई। इस पर वह दूसरे वाहनों से गंतव्य तक पहुंची।
विज्ञापन

रूरा स्टेशन पर मौजूद सावित्री देवी ने बताया कि वह डेरापुर से सुबह सात बजे रेलवे स्टेशन आ गई थीं। उन्हें भाई को तिलक करने के लिए मगरवारा उन्नाव जाना था। फफूंद मेमू आई तो भीड़ की वजह से वह अपने बेटे को लेकर नहीं चढ़ सकी। इस पर उन्हें बस से अकबरपुर होते हुए आगे का सफर करना पड़ा। वहीं, स्टेशन पर मौजूद गैजूमऊ निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह पत्नी को लेकर भरथना इटावा जाने के लिए आए थे। डिब्बों में जगह न होने की वजह से वह ट्रेन पर नहीं चढ़ सके। इस पर उन्हें दूसरी ट्रेन से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दोपहर में चार बजे के करीब कानपुर से टूंडला जाने वाली मेमू व दिल्ली की ओर जाने वाली मुरी व महानंदा एक्सप्रेस में भीड़ के चलते अधिकांश बहनों ने खड़े होकर यात्रा की। हसनापुर गांव निवासी कानपुर जाने वाली प्रियंका, शिवानी व सुमन ने बताया कि भाईदूज पर मायके जाने के लिए घर से निकले थे लेकिन ट्रेन में भीड़ होने के कारण खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि त्योहार को लेकर व यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ के जवान लगाए गए थे।

इधर, अकबरपुर के नमस्ते चौराहे पर सुबह से लोगों की भीड़ नजर आई। कोई औरैया की तरफ तो कोई कानपुर की तरफ जाने के लिए रोडवेज बसों के आने का इंतजार करता रहा। इटावा की तरफ से आने वाली बसें ओवरब्रिज से ही निकलती रहीं और नीचे नमस्ते चौराहे पर लोग बस की राह तकते रह गए। नीचे से जो बसें आई भी उनमें बैठने के लिए जगह नहीं मिली। कई लोगों ने जल्दी पहुंचने के लिए खड़े होकर सफर करना ही मुनासिब समझा और बस से निकल लिए। घंटों इंतजार के बाद बस न मिलने पर कई लोग ऑटो व डग्गामार वाहन से कानपुर की तरफ गए। एआरएम मोहम्मद अशफाक ने बताया कि माती डिपो से सभी बसों को अलग-अलग रूट पर संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा आरएम की तरफ से आगरा, इटावा व औरैया से होकर आने वाली बसों को अकबरपुर में नमस्ते चौराहा होकर निकलने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed