फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bed not found in hospital, litterateur couple died due to corona, difficulty in breathing, oxygen was needed

अस्पताल में नहीं मिला बेड, कोरोना से साहित्यकार दंपती की मौत, सांस लेने में थी दिक्कत, ऑक्सीजन की थी जरूरत

Fri, 16 Apr 2021 04:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 16 Apr 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
Bed not found in hospital, litterateur couple died due to corona, difficulty in breathing, oxygen was needed
मृतक पति पत्नी - फोटो : amar ujala
कानपुर में रह रहे सोरों (कासगंज) के साहित्यकार दंपती की ऑक्सीजन की मात्रा कम होने से कानपुर में मौत हो गई। मूलरूप से सोरों में रहने वाले साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण शर्मा कासगंज के कोठीवाल आढ़तिया महाविद्यालय में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष थे।
विज्ञापन


भतीजे नंद किशोर ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. रामकृष्ण पत्नी डॉ. विमलेश शर्मा के साथ कानपुर के तेजाब मिल कैंपस में रहते थे। डॉ. विमलेश कानपुर नगर पालिका डिग्री कॉलेज में हिंदी की एसोसिएट प्रोफेसर थीं। यहां रह रही भतीजी मीनू ने बताया कि 10 दिन पहले दोनों का टीकाकरण हुआ था।
विज्ञापन


 

अगले दिन ही दोनों को सांस लेने में दिक्कत हुई। एंटीजन टेस्ट में दोनों निगेटिव निकले। चार दिन पहले बुखार और सांस की तकलीफ पर जीटी रोड स्थित रीवा अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया था। इलाज के बाद फिर घर ले आए थे।

बुधवार को हालत बिगड़ने पर दोनों को फिर से रीवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां ऑक्सीजन स्तर गिरने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया। भतीजी कानपुर के कई अस्पतालों में उन्हें लेकर गई लेकिन कहीं बेड नहीं मिला।

पहले डॉ. रामकृष्ण की मौत हुई उसके कुछ देर बाद ही डॉ. विमलेश की मौत हो गई। मीनू के अनुसार उनकी दत्तक पुत्री आस्था व उनका भतीजा मोहित पुणे में हैं, लेकिन वे नहीं आ सके। यहां एक शोधार्थी छात्र रामेंद्र शुक्ला ही मौजूद था। कानपुर में ही दोनों का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed