फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bed hidden among cable boxes, death by electric shock

Kanpur News: केबल बॉक्स के बीच छिपाया बिस्तर, करंट से मौत

Sun, 15 Feb 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Bed hidden among cable boxes, death by electric shock
कानपुर। कोतवाली क्षेत्र में बड़ा चौराहे पर शनिवार सुबह रिक्शा चालक की लापरवाही ने उसकी जान ले ली। रोज की तरह चोरी के डर से केबल बॉक्स के बीच में बिस्तर छिपाने के दौरान करंट की चपेट में आकर हीरामन का पुरवा निवासी मोहम्मद आशू (35) की मौत हो गई। पिता इशरार अहमद ने बताया कि आशू कई सालों से रिक्शा चलाकर सड़क पर ही अपना जीवन यापन कर रहा था। बड़ा चौराहे पर किनारे रिक्शे पर ही बिस्तर लगाकर रात काटता था। बिस्तर चोरी होने के डर से कोतवाली चौराहे के मोड़ पर केस्को के केबल बॉक्स में तारों के बीच बिस्तर छिपा देता था। शनिवार सुबह करीब छह बजे बिस्तर रखने के दौरान करंट से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और केस्को टीम ने बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed