फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Became a BSF Jawan by getting the exam done by a solver arrested a three member board examined the documents

Kanpur: सॉल्वर से परीक्षा दिलाकर बना बीएसएफ जवान…गिरफ्तार, तीन सदस्यीय बोर्ड ने की दस्तावेजों की जांच

Fri, 28 Feb 2025 05:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Feb 2025 05:53 PM IST
सार

Kanpur News: अधिकारियों ने उससे पूछताछ की तो उसने फर्जी भर्ती होने की जानकारी दी है। बताया कि उसकी जगह सॉल्वर ने परीक्षा दी थी।

विज्ञापन
Became a BSF Jawan by getting the exam done by a solver arrested a three member board examined the documents
सीमा सुरक्षा बल - फोटो : ANI

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल में सॉल्वर से परीक्षा दिलाकर फर्जी तरीके से भर्ती होने का मामला सामने आया है। अंगूठे के निशान और फोटो का मिलान न होने पर बीएसएफ जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीएसएफ के दरोगा की तहरीर पर सचेंडी पुलिस ने जीरो में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को आरोपी को थाने लाया जा सकता है। उधर, सॉल्वर की तलाश भी जारी है।

विज्ञापन

भौंती क्षेत्र के ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में 26 दिसंबर 2023 को सीमा सुरक्षा बल में एसएससी जीडी 2024 की परीक्षा का आयोजन हुआ था। इसमें आगरा के मोहनपुर निवासी विकास सिंह का चयन हुआ। उसने 21 जनवरी 2025 को जोधपुर के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में रिपोर्ट की। सचेंडी थाने के कार्यवाहक इंस्पेक्टर सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि केंद्र में अभ्यर्थी के दस्तावेजों की जांच तीन सदस्यीय बोर्ड ने की, जिसमें उसकी फोटो का मिलान नहीं हुआ।
विज्ञापन

अंगूठे के निशान मेल नहीं खाए
उसके अंगूठे के निशान और परीक्षा के दौरान लिए गए अंगूठे के निशान से मेल नहीं खाए। अधिकारियों ने उससे पूछताछ की तो उसने फर्जी भर्ती होने की जानकारी दी है। बताया कि उसकी जगह सॉल्वर ने परीक्षा दी थी। बीएसएफ के जोधपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र के दरोगा सुनील तोमर की तहरीर पर जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। परीक्षा केंद्र का आयोजन सचेंडी थानाक्षेत्र में हुआ है, इसलिए केस को ट्रांसफर किया गया है। शुक्रवार को अभ्यर्थी को कानपुर लाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed