फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   beating between students in csa kanpur update

सीएसए बवाल: पांच छात्र सस्पेंड, 167 पर पांच-पांच हजार जुर्माना

Fri, 02 Nov 2018 12:23 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 02 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
beating between students in csa kanpur update
सीएसए बवाल फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट मामले में कुलपति ने 172 छात्रों पर बड़ी कार्रवाई की है। बवाल के मुख्य आरोपी माने गए एक छात्र को एक साल के लिए सस्पेंड किया गया है। चार अन्य छात्रों को एक सेमेस्टर के लिए सस्पेंड करते हुए पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। तिलक हॉस्टल के सभी 167 छात्रों को दोषी मानते हुए उन पर भी पांच-पांच हजार रुपये का कारपोरेट जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन


सीएसए यूनिवर्सिटी में सोमवार रात तिलक हॉस्टल के छात्रों ने कर्पूरी ठाकुर हॉस्टल पर हमला कर दिया था। लोहे की रॉड व पत्थरों से हॉस्टल में तोड़फोड़ के साथ छात्रों की पिटाई की थी। पुलिस से नोकझोंक के साथ बवाल के बाद शिक्षकों के सामने भी जमकर अभद्रता और गालीगलौज की थी। तिलक हॉस्टल में तृतीय वर्ष के करीब 167 छात्र और कर्पूरी ठाकुर हॉस्टल में द्वितीय वर्ष के करीब 100 छात्र रहते हैं। कुलपति ने 15 सदस्यीय समिति का गठन कर जांच रिपोर्ट मांगी थी। प्रभारी डीएसडब्ल्यू डॉ. मुनीश कुमार की अगुवाई में गठित टीम ने जांच के बाद मंगलवार दोपहर अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी थी। कमेटी ने छात्रों को अलग-अलग श्रेणी में दोषी करार दिया था। साथ ही अलग-अलग चरणों में कार्रवाई की सिफारिश भी की थी।
विज्ञापन


निलंबन अवधि में हॉस्टल से भी बाहर
जांच कमेटी की रिपोर्ट पर कुलपति डॉ. सुशील सोलोमन ने गुरुवार को डीएसडब्ल्यू को कार्रवाई के निर्देश दिए। कुलपति ने बताया कि बवाल के मुख्य आरोपी तृतीय वर्ष के छात्र को एक साल और चार अन्य आरोपियों को एक सेमेस्टर के लिए सस्पेंड किया है। निलंबन अवधि में ये पांचों छात्र हॉस्टल में नहीं रह सकेंगे। एक सेमेस्टर के लिए सस्पेंड छात्रों को पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी भरना होगा। कर्पूरी ठाकुर हॉस्टल में काफी संख्या में छात्रों ने तोड़फोड़ की थी। इस मामले कुलपति ने तिलक हॉस्टल के सभी छात्रों को आरोपी मानते हुए उन पर पांच-पांच हजार रुपये का कारपोरेट जुर्माना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस भी कर सकती है कार्रवाई
कार्रवाई से विवि में माहौल काफी गर्म है। तिलक हॉस्टल के छात्रों में कार्रवाई को लेकर असंतोष है। इधर विवि में छात्रों के साथ शिक्षकों के बीच चर्चा है कि इतनी बड़ी कार्रवाई काफी समय बाद हुई है। विवि प्रशासन की ओर से पुलिस को भी तहरीर दी गई है। पुलिस भी आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती  है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed