फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   be young entrepreneur idea

आइडिया से युवा बन सकते हैं उद्यमी

Wed, 30 Nov 2016 10:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 30 Nov 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
be young entrepreneur idea
डेमो
इनोवेटिव आइडिया और टेक्नोलॉजी के सहारे युवा सफल उद्यमी बन सकते हैं। इसके लिए सरकार छह लाख 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी देती है। यह जानकारी एमएसएमई विकास संस्थान के सहायक निदेशक एसके अग्निहोत्री ने दी है। वह डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप्ड (एआईटीएच) में आयोजित सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों के विकास पर जागरूकता कार्यक्रम में जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन


एआईटीएच में मंगलवार को सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों के विकास पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका उद्घाटन निदेशक प्रो. जेपी सैनी और उप निदेशक एलबीएस यादव ने किया। इस दौरान सिडबी इनक्यूबेशन सेंटर आईआईटी कानपुर की प्रबंधक सुधा सेल्वराज ने कहा कि शहर का कोई भी युवा उद्यमी बन सकता है। अब जरूरत नई सोच, विचार और तकनीक के इजाद की है। आईआईटी का इनक्यूबेशन सेंटर हमेशा मदद को तैयार है। इसके जरिये तकनीकी, सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। निदेशक प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि स्टार्ट-अप का जमाना है।
विज्ञापन


उद्यमिता अपनाकर रोजगार विकसित किया जा सकता है। अब जरूरत जॉब क्रिएटर बनने की है। नौकरी के पीछे भागने से कोई फायदा नहीं है। इसमें अलग-अलग तरह की सरकारी सहायता भी मिलती है। प्रो. एके नागपाल ने क्वालिटी मैनेजमेंट का फायदा बताया। कहा कि प्रोडक्शन बढ़ाने का सबसे अच्छा माध्यम क्वालिटी मैनेजमेंट है। टैक्स कंसल्टेंट अनिल त्रिपाठी ने जीएसटी को उद्यमियों के लिए अच्छा बताया। एमएसएमई विकास संस्थान के सहायक निदेशक पीके श्रीवास्तव ने कहा कि स्टार्ट-अप से युवा जुड़े हैं। अच्छी प्लानिंग के जरिये 70 युवाओं ने योजनाओं का लाभ लिया और रोजगार करने लगे। डॉ. डीपी सिंह ने एआईटीएच की उपलब्धियां बताईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed