फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Be careful with this thief who looks like a girl

लड़की जैसा दिखने वाले इस चोर से रहें सावधान, दो बड़ी वारदात को दे चुका अंजाम 

Sun, 27 Aug 2017 06:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 27 Aug 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
Be careful with this thief who looks like a girl
डेमो
कानपुर में मालरोड में टाइटन शोरूम में लाखों की चोरी को पुलिस अभी खोल भी नहीं पाई है कि शनिवार को तड़के ठीक उसी तरीके से मोबाइल शोरूम से लाखों की कीमत के मोबाइल पार कर दिए। यह शोरूम शहर के पॉश इलाके आर्यनगर में है। शोरूम रूम के पुलिस चौकी और पुलिस बूथ के बीच में है। टाइटन शोरूम की तरह ही इस शोरूम में भी चोरी की वारदात को अंजाम द‌िया गया। लेक‌िन इस बार चोरी की ये वारदात व‌ीड‌ियो कैमरा में कैद हो गई।पुल‌िस ने जब ये वीड‌ियो देखी तो दो नकाबपोश बदमाशों में से एक को देखकर चौंक पड़ी।
विज्ञापन




 

Be careful with this thief who looks like a girl
ये शात‌िर चोर कानपुर के दो बड़े शोरूम को बना चुके है न‌िशाना - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, इन चोरों में से एक लड़की की तरह नजर आ रहा है। इससे भी हैरान करने वाली बात तो ये है क‌ि बदमाश शातिर लग्जरी कार से आए थे। वे करीब सवा घंटे तक शोरूम में मौजूद रहे। इस दौरान वे तीन बार शोरूम के बाहर भी आए, लेकिन चंद कदम दूर स्थित पुलिस चौकियों के पुलिस कर्मियों को भनक तक नहीं लगी। पड़ोसी दुकान के सीसीटीवी कैमरे में शातिरों की फुटेज कैद हो गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जांच में पता चला है कि चोर 41 एंड्राइड फोन चोरी होने का पता चला है। इन मोबाइल फोन की कीमत 10 हजार से 70 हजार रुपये के बीच बताई है। शोरूम मालिक अब स्टाक में मिलान कर उनकी कीमत का पता लगा रहे है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Be careful with this thief who looks like a girl
इनमें से एक चोर द‌िखता है लड़की जैसा - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस निवासी सिद्धार्थ नारायण ने सैमसंग मोबाइल की डीलरशिप ले रखी है। उन्होंने शुक्रवार को आर्य नगर स्थित मॉडल बेकरी शॉप के बगल में सैमसंग मोबाइल शोरूम खोला था। इसके एक ओर स्वरूपनगर थाने की नगर निगम पुलिस चौकी का बूथ है तो दूसरे ओर कोहना थाने की आर्य नगर पुलिस चौकी है। शोरूम के स्टोर इंचार्ज आजाद नगर निवासी शिशिर दुबे ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे वह और तीन कर्मचारी शोरूम बंद करके घर गए थे। शनिवार सुबह 11:00 बजे शोरूम खोलने पहुंचे, तो शटर करीब दो फिट उठा था। वह शटर का ताला खोलकर भीतर गए, तो होश उड़ गए। वहां पर मोबाइल के खाली डिब्बे इधर-उधर बिखरे पड़े थे। अलमारी खुली थी। जिसका पता चलते ही शोरूम मालिक सिद्धार्थ और स्वरूपनगर इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर आ गए। सीओ स्वरूप नगर गौरव वंशवाल और क्राइम ब्रांच टीम ने शोरूम पहुंचकर छानबीन की। स्टोर इंचार्ज, कर्मचारियों, मालिक और आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। इंस्पेक्टर ने बताया कि शोरूम के बगल में एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए। इसमें एक लग्जरी कार में चार लोग बैठे दिखाई दिए। नकाबपोश दो बदमाश कार से उतरे। शटर को लोहे की रॉड (साबड़ जैसा) से उचकाकर इकहरे बदन के दोनों बदमाश लेटकर शोरूम के भीतर घुस गए। वहीं, एक कार में बैठा था, दूसरा बाहर खड़े होकर निगरानी करता रहा। वे करीब सवा घंटे तक शोरूम में रहे। इसके बाद मोबाइल पार कर वहां से निकल गए। 

 
विज्ञापन

Be careful with this thief who looks like a girl
कानपुर में चोरी के दौरान दोनों चोर की वीड‌ियो फुटेज - फोटो : अमर उजाला
सस्ते मोबाइल, लैपटॉप और चार्जर छोड़ गए
शोरूम में घुसे शातिरों ने सस्ते मोबाइल को हाथ तक नहीं लगाया। शोरूम में 16 सस्ते मोबाइल और लैपटॉप रखा था, लेकिन चोर उसे नहीं ले गए। इसके अलावा वे जो महंगे मोबाइल ले गए। उनका चार्जर वे शोरूम में ही छोड़ गए है। चोरों ने काउंटर के कैश बॉक्स तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि शोरूम मालिक सिद्धार्थ नारायण तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। स्टॉक के मिलान के बाद ही चोरी गए मोबाइलों की संख्या का सही पता चल सकेगा। फिलहाल 41 एंड्राइड फोन चोरी होने की जानकारी दी गई है।

लड़की जैसा दिख रहा है एक शातिर
पुलिस को पड़ोसी शोरूम से जो फुटेज मिली है। उसमें एक शातिर लड़की जैसा दिख रहा है। इससे पुलिस को वारदात में किसी लड़की के शामिल होने का शक है। टाइटन शोरूम में चोरी करने वाले शातिरों ने तो मोबाइल शोरूम में चोरी तो नहीं की। इसके लिए पुलिस दोनों शोरूम के फुटेज का मिलान कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed