{"_id":"69b86f0ab7240d0ae905b87e","slug":"be-careful-if-you-receive-a-call-or-message-about-gas-booking-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1457774-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गैस बुकिंग की कॉल या मैसेज आए तो सावधान हो जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गैस बुकिंग की कॉल या मैसेज आए तो सावधान हो जाएं
विज्ञापन
कानपुर। एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच साइबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर गैस बुकिंग के मैसेज भेजने शुरू कर दिए हैं। यह सामान्य मैसेज और व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने पुलिस, साइबर सेल और साइबर क्राइम ब्रांच को मैसेज की जानकारी दी है। पुलिस ने मैसेज की जांच की, जिसमें लिंक निकला है। यह लिंक एपीके फाइल की है, जिसे खोलते ही मोबाइल की सारी जानकारी ठग के पास जा सकती हैं। उपभोक्ताओं को ऐसे मैसेज आने पर सचेत रहने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।
सामान्यता साइबर अपराधी आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता, डेबिट कार्ड में गड़बड़ी या उसके उच्चीकरण की बात कहकर कॉल करते हैं। इसमें वह खुद को बैंक अफसर और उस विभाग का अधिकारी बता ओटीपी नंबर पूछते हैं। ओटीपी नंबर मिलते ही लोगों के खाते से रुपये निकल जाते हैं।
पूर्वी जोन के साइबर सेल प्रभारी प्रदीप सिंह तलावत ने बताया कि मौजूदा समय में एलपीजी सिलिंडर की दिक्कत चल रही है। मोबाइल में इंटरनेट होने से उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग और हेल्पलाइन नंबरों को सर्च कर रहे हैं। साइबर अपराधी अपना जाल बिछा रहे हैं। उन्होंने फर्जी बुकिंग नंबर या गैस बुकिंग की नकली वेबसाइट तैयार कर रखी है। उस पर सर्च करने पर उपभोक्ता के पास कॉल या मैसेज आ रहे हैं।
विज्ञापन
केस एक : कैंट के एक दुकानदार के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आया था। उसमें गैस बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया था। उन्हें आशंका हुई, जिस पर एजेंसी को कॉल कर जानकारी दी। एजेंसी ने ऐसे किसी भी तरह के मैसेज व्हाट्सएप पर नहीं भेजने की जानकारी दी।
बुकिंग के रुपये ऑनलाइन भेजने के लिए कहा
केस दो : रेलबाजार निवासी युवक के पास गैस बुकिंग का मैसेज आया। उसमें बुकिंग के रुपये ऑनलाइन भेजने के लिए कहा गया। उन्होंने एजेंसी में जाकर रुपये जमा कराए जिसके बाद उनके पास सही मैसेज आया। उन्होंने कुछ दिन पहले ही शिकायत के लिए कस्टमर केयर नंबर देखा था।
क्या करें क्या न करें
- किसी भी अनजान लिंक को क्लिक न करें।
- वेबसाइट को सर्च करने से पहले अच्छी तरह से देख लें।
- कस्टमर केयर नंबर एक ही होते हैं। किसी अन्य नंबर पर कॉल करने से बचें।
- किसी भी तरह तरह से ओटीपी न बताएं।
- गैस एजेंसी में जाकर एक बार लिंक को चेक कराएं।
- बुकिंग के लिए किसी तरह की छोटी राशि नहीं ली जाती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
गैस सिलिंडर के नाम पर अब तक रुपये ठगने की कोई सूचना नहीं आई है। उपभोक्ताओं को जागरूक रहना चाहिए। किसी भी तरह के मैसेज को खोलने से बचें।
- विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था