{"_id":"691f7fdbfaddd4407e0ad6bd","slug":"bca-club-defeated-kherapati-by-six-wickets-kanpur-news-c-362-1-ka11003-135712-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बीसीए क्लब ने खेरापति को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बीसीए क्लब ने खेरापति को छह विकेट से हराया
विज्ञापन
कानपुर। प्रथम स्व. अरुण अवस्थी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को हुए सेमीफाइनल मैच में बीसीए क्लब ने खेरापति को छह विकेट से हराया। काउंटी क्रिकेट क्लब की ओर से किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर हुए मैच में खेरापति ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 123 रन बनाए।
टीम से रजत मिश्रा ने 32, शशांक सिंह 22 आदित्य ने 16 रन बनाए तो गेंदबाजी में मनिंदर सिंह ने तीन, गौरी और विद्युत शुक्ला ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं बीसीए क्लब ने 16.3 ओवर में चार विकेट पर 127 रन बनाकर मैच जीत लिया।
इसमें शिवांश शर्मा ने 50, मनिंदर सिंह ने 30, बृजेश कुमार राय ने 17 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में रामबाबू सिंह ने दो, मनीष मल्होत्रा व लव पांडेय ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मनिंदर सिंह को दिया गया। आयोजन सचिव राहुल सिंह ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को साउथ मैदान पर वंडर्स क्लब और एन यूर्थ के बीच सुबह दस बजे से होगा।