फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BC operator went missing with five crore of 40 traders

कानपुर: बाबूपुरवा में बीसी संचालक 40 कारोबारियों का 5 करोड़ लेकर हुआ गायब, खबर सुनकर मच गया हड़कंप

Sun, 06 Oct 2019 11:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 06 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
BC operator went missing with five crore of 40 traders
यूपी पुलिस

कानपुर में बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक बीसी संचालक करीब पांच करोड़ रुपये लेकर गायब है। बीसी में 40 कारोबारियों का पैसा लगा है। संचालक के गायब होने की जानकारी पर सभी उसके घर पहुंचे तो वह नहीं मिला। बाबूपुरवा पुलिस ने सभी को थाने से वापस कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ितों का आरोप है कि बीसी संचालक एक भाजपा नेता का भाई है। इसलिए पुलिस दबाव में रिपोर्ट नहीं लिख रही। ट्रांसपोर्ट नगर में एक युवक बिजनेस कमेटी (बीसी) डलवाता था। शहर के 40 कारोबारियों का तकरीबन पांच करोड़ रुपये बीसी में लगा था।

विज्ञापन

पैसे लगाने वाले कारोबारी पंकज यादव, महावीर जिंदल, आनंद अग्रवाल, प्रवीण शुक्ला, अरशद अली व विजय शंकर ने बताया कि हर महीने पांच-पांच दिन के अंतराल में बीसी खुलती थी। 30 सितंबर को भी बीसी खुलनी थी लेकिन बीसी संचालक ही नहीं मिला।

जब उससे संपर्क करने करने की कोशिश की गई तो पता चला कि उसका मोबाइल बंद है। घर पर उसके परिवारीजन तो थे लेकिन बीसी संचालक नहीं मिला। पिछले एक सप्ताह से कारोबारी उसकी तलाश में जुटे हैं।

इधर कारोबारी एफआईआर दर्ज करवाने बाबूपुरवा पहुंचे जहां पुलिस ने कहा कि पैसों के लेनदेन का विवरण देने के बाद मामले की जांच होगी। फिर आलाधिकारियों के आदेश पर ही एफआईआर दर्ज होगी। कारोबारियों ने कहा कि एफआईआर के लिए आला अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed