फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BBA students get guidance on career and life management

Kanpur News: बीबीए छात्रों को मिला कॅरिअर और जीवन प्रबंधन का मार्गदर्शन

Sat, 09 Aug 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
BBA students get guidance on career and life management
इटावा। चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज, हैवरा के बीबीए विभाग में प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, करियर दृष्टिकोण और संस्थागत सुविधाओं से परिचित कराना था।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) शैलेंद्र कुमार शर्मा ने की जबकि विशेष अतिथि उप प्राचार्य प्रो. (डॉ.) फतेह बहादुर सिंह यादव रहे। संयोजन विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉ. अमित कुमार यादव ने किया। उद्घाटन सत्र में डॉ. अमित कुमार यादव ने स्वागत भाषण के साथ बीबीए पाठ्यक्रम की संरचना, मूल्यांकन पैटर्न, संचार तकनीक और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के विभिन्न आयामों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रबंधन के सिद्धांत न केवल व्यावसायिक, बल्कि तकनीकी और सामाजिक जीवन को भी दिशा देते हैं। बीबीए विभागाध्यक्ष देवेश चंद्र ने छात्रों को कॉलेज के माहौल और विभागीय गतिविधियों से अवगत कराया। इसके बाद छात्रों को कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय और वाचनालय का भ्रमण कराया गया, जहां स्टाफ ने पाठ्यक्रम में तकनीक की अहमियत समझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप प्राचार्य प्रो. (डॉ.) फतेह बहादुर सिंह यादव ने कहा कि कॉलेज जीवन में अपनाई गई अच्छी आदतें और अनुशासन भविष्य को उज्ज्वल बनाते हैं। कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम यादव ने एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज की महत्ता बताते हुए कहा कि समाज और समुदाय से जुड़ाव ही प्रबंधन शिक्षा को पूर्ण बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed