फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Basic health workers stage protest at CMO office submit memorandum regarding 11 point demands

Hamirpur: बेसिक हेल्थ वर्करों का सीएमओ कार्यालय में धरना, 11 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Sat, 18 Jan 2025 10:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Jan 2025 10:27 AM IST
सार

Hamirpur News: बेसिक हेल्थ वर्कर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर सीएमओ को 11 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन
Basic health workers stage protest at CMO office submit memorandum regarding 11 point demands
सीएमओ ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में बेसिक हेल्थ वर्कर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। 11 सूत्री मांगों को लेकर सीएमओ डॉ. गीतम सिंह को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष रामजीवन सोनी ने बताया कि किसी भी कर्मचारी का बिना स्पष्टीकरण लिए व बिना नोटिस दिए वेतन न रोका जाए।

विज्ञापन

कर्मचारी से काम न हो पाने की स्थिति में काम में आने वाली समस्या का समाधान करने के रास्ते निकाले जाए। मौदहा सीएचसी में तैनात रेखा देवी एएनएम और गोहांड सीएचसी में तैनात एएनएम कौशल्या देवी तथा सुमेरपुर में तैनात रीता सोनी का रुका हुआ वेतन तत्काल उनके खातों में भेजा जाए। कुरारा सीएचसी में तैनात एएनएम इंद्रा जो कि कैंसर रोग से पीड़ित थी।

विज्ञापन

आज तक भुगतान नहीं किया गया
उनके इलाज का मेडिकल क्लेम डेढ़ वर्ष पहले शासन से स्वीकृत मिलने के बाद भी आज तक उनका भुगतान नहीं किया गया। इस दौरान महामंत्री नरायनदास कौशल वरिष्ठ उपाध्यक्ष मूलचंद्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष रामसेवक निरंजन, जगमोहन कुशवाहा, विनोद खरे, रामस्वरूप ,मूलचंद्र प्रजापति, प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव, बलवीर, विमल चौरसिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed