फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   basa pahado ke jangal me lagi aag

अब बांसा पहाड़ के जंगलों तक पहुंची आग

Fri, 02 Apr 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
basa pahado ke jangal me lagi aag
फोटो-7- झांसी प्रयागराज रेल लाइन के ओहन स्टेशन के पास दूसरे रेलवे ट्रैक किनारे फैली आग से रेल ट्रैक - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/मानिकपुर। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-प्रयागराज मार्ग पर स्थित बांदा-मानिकपुर रेल रूट के ओहन रेलवे स्टेशन के जंगल में लगी आग शुक्रवार को दूसरे दिन भी रेलवे ट्रैक के आसपास धधकती रही। आग का दायरा बांसा पहाड़ रेलवे स्टेशन के करीब जंगल तक पहुंच गया है, जिससे सात किमी के दायरे में आग सुलगने लगी है। वहीं आग से रेलवे की 16 किमी के दायरे की केबल जल गई, जिससे करीब 24 लाख रुपये के नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, अभी भी कई जंगलों में आग सुलग रही है। कई स्थानों पर तो आग की लपटें दूर से देखी जा सकती हैं। अब यह आग जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के जंगलों तक फैल गई है। ओहन रेलवे लाइन के पास लगी आग को शुक्रवार को प्रशासन और वन विभाग के कर्मियों ने मशक्कत के बाद बुझा दिया, जिससे शुक्रवार को ट्रेनों के संचालन पर असर नहीं पड़ा। यह जरूर है कि आग का दायरा फैलते हुए बासा पहाड़ के जंगल तक पहुंच गया है। यहां पर मानिकपुर-सतना रूट से की रेलवे ट्रैक गुजरती है। जिससे रोजाना आधा सैकड़ा से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। आग का दायरे बढ़ने से रेलवे विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ओहन रेलवे स्टेशन के पास के जंगलों में लगी भीषण आग धीरे-धीरे कर स्टेशन के पास स्थित रेल लाइन तक पहुंच गई थी, जिससे रेलवे ट्रैक के केबल समेत सिग्नल की मशीनें जल गई थी। आग से चार घंटे से अधिक समय तक ट्रेनों का आवागमन बंद हो गया था। आग लगने की घटना से ट्रेनें भी प्रभावित हुई। घटना के दूसरे दिन भी रेलवे ट्रैक के आसपास आग लगी रही। जो फैलते फैलते बांसा पहाड़ के जंगल तक पहुंच गई है। यहां भी पहाड़ के आसपास रेलवे ट्रैक पर नजर बनाए रखने के लिए रेलवे कर्मचारी लगाए गए हैं। आरपीएफ जीआरपी की टीम भी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे विभाग की टीम ने किया किया निरीक्षण
चित्रकूट। ओहन रेलवे स्टेशन के पास लगी आग से हुए नुकसान समेत आग की घटना से तकनीकी गड़बड़ियों व अन्य कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे विभाग की एक संयुक्त टीम पहुंची। टीम में शामिल यातायात निरीक्षक पी के सिंह, सिग्नल निरीक्षक नवल किशोर, पीडब्लूआई रेल लाइन कमल सिंह ने निरीक्षण कर नुकसान समेत तकनीकी खामियों को देखा। बताया कि 16 किमी तक केबल जलने शार्ट हो गई है। अन्य कई उपकरण भी जल गए, जिससे लगभग 24 लाख का नुकसान हुआ है। ओहन रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि आग की घटना से रेलवे स्टेशन की केबल शार्ट हो गई है। कुछ बिजली के उपकरण भी खराब हो गए हैं, जिनको टीक किया जा रहा है। ओहन रेलवे ट्रैैक के पास लगी आग को बुझाने में आरपीएफ चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन के आरपीएफ प्रभारी एसके राठी, जीआरपी एसओ संजय सिंह, मानिकपुर रेलवे स्टेशन आरपीएफ प्रभारी पीएस परिहार व जीआरपी एसओ रामभरन सहित फायर ब्रिगेड की टीम समेत वन विभाग की टीम ने आग बुझाने का कार्य किया। (संवाद)
अभी भी कई जंगलों में सुलग रही आग
बरगढ़/मऊ। जिले के मऊ, बरगढ़, मानिकपुर क्षेत्र के मारकुंडी रेंज, टिकरिया, जमुनिहाई, ऐलहा, बढै़या, कोटा कदैंला, चूल्ही, रैपुरा, देसहा, बरगढ़, कलचहिा सहित कर्वी रेंज के देवागंना, की पहाड़ियों में लगी आग शुक्रवार को भी सुलगती रही। कई स्थानों पर तो आग की लपटें खूब देखी गईं। यह आग जिले की सीमा से सटे मप्र क्षेत्र के जंगलों तक फैल गई है। हालांकि, वन विभाग व फायर ब्रिगेड की टीम ने कई स्थानों पर आग पर काबू पा लिया है। एक सप्ताह से जंगलों व पहाड़ों में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे जंगलों के पेड़ समेत जड़ी-बूटियां जल गई है। कुछ पशु पक्षियों के भी मरने की बात कही जा रही है। वन विभाग के डीएफओ कैलाश प्रकाश का कहना कि आधे से अधिक स्थानों पर आग पर काबू कर लिया गया है। अन्य स्थानों पर भी आग बुझाई जा रही है। एसडीओ आरके दीक्षित ने बताया कि आग पर लगातार नियंत्रण करने के प्रयास जारी है। कहीं संसाधन व कर्मचारी कम होने से समस्या आती है, इसके बावजूद कर्मचारी काम पर जुटे हैं। (संवाद)
आग से फसलें जलीं, लाखों का नुकसान
सरैंया/मानिकपुर (चित्रकूट)। जिले में तीन क्षेत्रों में आग लगने से लाखों रुपये की फसल व संपत्ति राख हो गई। मानिकपुर कस्बे के पुराने थाना परिसर में आग से कई पेड़-पौधे जल गए। थाना क्षेत्र के रामपुर कल्याणगढ़ के किसान हस्सू के डेढ़ बीघे की फसल आग से जल गई। इसी प्रकार शेखापुर गांव में कुंजा के घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जल गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, सरैंया चौकी क्षेत्र के खरौंध गांव के बनियनपुरवा में बेनी माधव तिवारी और पड़ोसी एक अन्य किसान के खेत में आग लगने से चार बीघे की फसल जल गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। (संवाद)
आग बुझाने में किसान झुलसा
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत शीतलपुर कोनहास गांव में खेत में गेहूं की फसल में लगी आग बुझाने में किसान झुलस गया। गांव में बृहस्पतिवार को आग से फसल जल रही थी। उसी दौरान किसान शिवलाल चतुर्वेदी फसल को बचाने के लिए खेत के बीच में घुस गया, जिससे वह झुलस गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से खेत के बाहर निकाल आग को बुझाया और किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आग से आधा बीघा फसल जल गई। (संवाद)

शार्टसर्किट से 10 बीघा गेहूं की फसल राख
कमासिन/खप्टिहा कलां। कमासिन क्षेत्र के बछौंधा सानी गांव में विद्युत लाइन में शार्टसर्किट से 10 बीघा गेहूं फसल राख हो गई। वहीं चिल्ला क्षेत्र के छिरहुंटा गांव में आग से चार मकान और गृहस्थी जल गई। बछौंधा सानी में किसान बृजेश सिंह ने बताया कि निजी ट्यूबवेल में खलिहान है और पास से ही विद्युत लाइन गुजरी है। बृहस्पतिवार की रात शार्टसर्किट से निकली चिंगारी से खलिहान में आग लग गई, जिससे 10 बीघा फसल जल गई। उधर, छिरहुटा गांव में राजा आरख के मकान में लगी आग की चपेट में बापू कुशवाहा, शिवगोपाल व शिवदयाल के मकान आ गए, जिससे चारों घरों का अनाज आदि जलकर राख हो गया। चिल्ला थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह चौहान ने पुलिसकर्मियों के साथ आग पर

फोटो-5- आग लगने से ओहन- बांसापहाड़ के इलेक्टिकल रेल ट्रैक  की ओर बढती आग को बुझाने के लिए सहयोग करते ?

फोटो-5- आग लगने से ओहन- बांसापहाड़ के इलेक्टिकल रेल ट्रैक की ओर बढती आग को बुझाने के लिए सहयोग करते ?- फोटो : CHITRAKUTT

फोटो-6- आग लगने से  बांसापहाड़ - मानिकपुर मार्ग के दोनों रेलवे ट्रैक किनारे फैली आग।  संवाद

फोटो-6- आग लगने से बांसापहाड़ - मानिकपुर मार्ग के दोनों रेलवे ट्रैक किनारे फैली आग। संवाद- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed