{"_id":"57323a314f1c1b2b05919b4c","slug":"barrage-will-have-taken-on-the-baton-selfi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैराज पर सेल्फी ली तो चलेगा पुलिस का डंडा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैराज पर सेल्फी ली तो चलेगा पुलिस का डंडा
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Wed, 11 May 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
सेल्फी लेती महिला
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। गंगा बैराज पर नहाने और फोटो खिंचवाने वालों पर मंगलवार को पुलिस ने अपना डंडा चलाया। हादसे मे तीन छात्रों की जान जाने के बाद जागी पुलिस ने लोगों को पानी में जाने से रोका, हालांकि पब्लिक ने मनमानी जारी रखी। पुलिस के हटते ही लोग फिर पानी में घुस गए।
एसएसपी शलभ माथुर ने मंगलवार को जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा को बैराज की सुरक्षा को लेकर पत्र लिखा। वहीं, सिंचाई विभाग ने भी अपने स्तर से बैराज की सुरक्षा की समीक्षा शुरू कर दी है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता कमर हैदर ने बताया कि बैराज के एक नंबर गेट पर पानी का बहाव बहुत तेज होता है, इसलिए बैराज पर नहाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
बावजूद इसके लोग पानी में उतर जाते हैं। बैराज के गेट नंबर एक के पास प्लेटफार्म पर जल्द ही चेतावनी बोर्ड लगाया जाएगा। सड़क पर रेलिंग लगाने का काम चल रहा है। सड़क से उतरकर लोग गंगा की ओर न जाएं इसलिए रेलिंग को गेट नंबर एक तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया जा रहा है। बताते चलें कि रविवार को गंगा बैराज में तेज बहाव में नहाने उतरे तीन इंजीनियरिंग छात्रों की डूबकर मौत हो गई थी।