{"_id":"67be25f68b258701a7024198","slug":"bariatric-surgery-will-start-again-in-hallet-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1016829-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हैलट में बेरियाट्रिक सर्जरी फिर शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हैलट में बेरियाट्रिक सर्जरी फिर शुरू होगी
विज्ञापन
कानपुर। हैलट में बेरियाट्रिक सर्जरी फिर शुरू होगी। सर्जरी के लिए रोगियों को ओपीडी से चिह्नित किया जाएगा। मोटापा से परेशान रोगी अस्पताल में सर्जरी करा सकते हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जीडी यादव ने बताया कि बीच में सर्जरी रुक गई थी।
इसे फिर शुरू किया जाएगा। इसके पहले विभाग में 12 रोगियों की बेरियाट्रिक सर्जरी हो चुकी थी। सर्जरी के बाद रोगियों के लिवर, गुर्दों और नसों की समस्या में सुधार आया था।
प्रोफेसर यादव ने बताया कि जिन रोगियों की बेरियाट्रिक सर्जरी की गई, वे दूसरे रोगों की समस्या लेकर आए थे। बाद में उन्हें इस सर्जरी का सुझाव दिया गया। उनके राजी होने के बाद सर्जरी की गई। इससे उनकी सेहत पर अच्छा फर्क आया। निजी क्षेत्र में बेरियाट्रिक सर्जरी बहुत महंगी है।
विज्ञापन
हैलट में इसे निशुल्क किया जाता है। विभाग में मॉड्यूलर ओटी हो गई है। साथ ही लेप्रोस्कोपिक विधि का इस्तेमाल किया जा रहा है। जो रोगी यह सर्जरी करवाना चाहते हैं, वे ओपीडी में आकर स्वास्थ्य परीक्षण करा लें।
साथ ही मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में पीएमआर विभाग भी है। बेरियाट्रिक सर्जरी के बाद रोगी की वहां काउंसलिंग हो जाएगी। इससे रोगी को दोबारा दिक्कत नहीं होगी।