फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bareilly Hunters and PAC reached the Eastern Zone semifinals.

Kanpur News: बरेली हंटर्स और पीएसी पूर्वी जोन सेमीफाइनल में पहुंचे

Thu, 11 Dec 2025 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Hunters and PAC reached the Eastern Zone semifinals.
कानपुर। 26वीं यूपी पुलिस वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मैच में बुधवार को बरेली हंटर्स ने आगरा जोन को 35 रन से और पीएसी पूर्वी जोन ने लखनऊ को 21 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


डीएवी मैदान पर हुए पहले मैच में बरेली हंटर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 194 रन बनाए। टीम से अन्नू ने 61, अतुल चौधरी ने 40 रन बनाए तो गेंदबाजी में सीएच साहिल, वैभव त्यागी, योगेश मिश्रा ने दो-दो विकेट झटके। वहीं आगरा जोन की पूरी टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


टीम से वैभव त्यागी ने 38 व आशीष तोमर ने 35 रन बनाए तो गेंदबाजी में अन्नू ने तीन, कमल चंदेल ने दो विकेट लिए। अन्नू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 37वीं पीएसी पूर्वी मैदान पर हुए दूसरे मैच में पीएसी पूर्वी जोन क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 180 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम से आशीष यादव ने 47, कल्पनीत राजपूत ने 46 व फैजान अहमद ने 39 रन बनाए तो गेंदबाजी में राहुल सिंह, अभिषेक सिंह ने दो-दो विकेट लिए। वहीं लखनऊ जोन की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन ही बना सकी। टीम से प्रशांत यादव ने 67 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में नेत्रपाल सिंह ने दो व फैजान ने एक विकेट लिया।


प्लेयर ऑफ द मैच फैजान अहमद को चुना गया। मौके पर 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर के सेनानायक बीबी चौरसिया, सहायक सेनानायक सुधाकर मिश्र, सुभाष शर्मा, इंदल राम, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अंकुर दुबे, रावेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed