{"_id":"62cf9b6e316e2f290b581822","slug":"bar-girls-danced-in-hamirpur-s-council-school-pradhan-s-son-had-a-birthday-there-was-a-stir-when-the-video-surfaced","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: स्कूल में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, प्रधान के बेटे का था बर्थडे, वीडियो सामने आने पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: स्कूल में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, प्रधान के बेटे का था बर्थडे, वीडियो सामने आने पर मचा हड़कंप
Thu, 14 Jul 2022 02:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:51 PM IST
सार
हमीपुर के परिषदीय स्कूल में बार बालाओं के डांस कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। बीएसए का कहना है कि प्रधानाध्यापक से रिपोर्ट मांगी गई है, जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
परिषदीय स्कूल में हुआ था बर्थडे पार्टी का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शासन की लाख मनाही के बावजूद स्कूलों में बरात ठहराने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां के एक स्कूल में बार बालाओं के डांस करने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि सुमेरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरौली में ग्राम प्रधान के बच्चे के बर्थ-डे पार्टी पर बार बालाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा के मंदिर में उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरौली की ग्राम प्रधान संध्या पाल के तीन वर्षीय बच्चे का जन्मदिन के जश्न में पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें विद्यालय परिसर में बार-बालाओं के ठुमके भी लगे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पति बवाली पाल ने बताया कि यह उनके बर्थडे पार्टी का है। उसमें कुछ भी गलत नहीं हैं। वहीं, बीएसए कल्पना जायसवाल का कहना है कि टिकरौली के विद्यालय में वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। इस पर प्रधानाध्यापक से रिपोर्ट मांगी गई है, जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।