फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bar dancers were made to dance in council school, headmaster was suspended for failing to file a report

UP: परिषदीय विद्यालय में बार-बालाओं से करवाया गया नृत्य, रिपोर्ट दर्ज न करवाने पर प्रधानाध्यपक निलंबित

Mon, 22 Sep 2025 01:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Sep 2025 01:25 PM IST
सार

परिषदीय विद्यालय में बार-बालाओं से डांस करवाने के मामले में थानाध्यक्ष ने प्रधानाध्यापक से तहरीर मांगी थी। रिपोर्ट दर्ज न करवाने पर प्रधानाध्यपक को निलंबित किया गया।

विज्ञापन
Bar dancers were made to dance in council school, headmaster was suspended for failing to file a report
परिषदीय विद्यालय में बार-बालाओं से डांस करवाने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्योटरा बांगर के प्राथमिक विद्यालय में बार-बालाओं के फूहड़ नृत्य के मामले में थानाध्यक्ष ने प्रधानाध्यापक से तहरीर मांगी थी। आरोपियों में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के पति के शामिल होने पर तहरीर नहीं दी गई। इस पर एसआई ने तहरीर दी। तब रिपोर्ट दर्ज हो सकी। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


शिक्षा के मंदिर में बार बालाओं का फूहड़ नृत्य करवाए जाने वीडियो रविवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें बार बालाओं के साथ नौजवान तो छोड़िए बच्चे भी फिल्मी गीतों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस पर रोष जाहिर कर कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस क्योटरा बांगर में जांच करने पहुंची थी। जांच में दोषी निकले आयोजक गजराज सिंह, प्रधान पति राहुल, कोटेदार पति जगत सिंह व नरेश सिंह के दोषी मिलने पर थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने प्रधानाध्यापक शशिबाला से तहरीर मांगी। मगर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई। इसके चलते बाद में एसआई बंदूलाल ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


बीएसए अजय कुमार मिश्र ने बताया कि प्रधानाध्यापक शशिबाला का मामले में रिपोर्ट दर्ज न करवाना खेद जनक है। उनका कृत्य पदीय दायित्वों, विभागीय निर्देशों की अवहेलना करने के साथ कर्मचारी आचरण के विपरीत है। इसके चलते उनको निलंबित कर सहबापुर प्राथमिक विद्यालय में संबद्ध किया गया है। मामले की जांच सरवनखेड़ा बीईओ अजीत प्रताप सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीईओ व विद्यालय प्रबंध समिति को भी कारण बताओ नोटिस

क्योटरा बांगर के प्राथमिक विद्यालय में अश्लील नृत्य को लेकर जिम्मेदार भी अनदेखी करते रहे। मामले के तूल पकड़ने पर बीएसए ने बीईओ व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बीएसए अजय कुमार मिश्र ने बताया कि विद्यालय में घटित घटना को लेकर अमरौधा ब्लॉक के बीईओ ईश्वरकांत मिश्र की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है। वहीं विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष रेखा देवी उसी गांव में निवास करती हैं। इसके बाद भी उनकी ओर से विद्यालय में बार बालाओं का नृत्य न होने के संबंध में कोई प्रयास किया गया और न ही इसकी जानकारी, प्रधानाध्यापक, बीईओ व उनको दी गई। बीईओ व प्रबंध समिति को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed