बार एसोसिएशन चुनाव: अराजकता की भेंट चढ़ा चुनाव, फर्जी मतदान का आरोप, वकील की हत्या से खड़ा हुआ सवाल
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान सुबह लगभग ढाई घंटे देर से शुरू हो सका था। शाम तक 79 प्रतिशत वोट पड़े थे। मतपत्र छीनकर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों द्वारा जबरन वोट डाले जाने, फर्जी मतदान की शिकायतों और एल्डर्स कमेटी सदस्यों व एआरओ से नोकझोंक के बीच शाम तक लगातार वोटिंग होती रही।
विस्तार
वहीं गौतम की चाची की ओर से चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाए जाने से मामला और गंभीर हो गया है। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान सुबह लगभग ढाई घंटे देर से शुरू हो सका था। शाम तक 79 प्रतिशत वोट पड़े थे। मतपत्र छीनकर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों द्वारा जबरन वोट डाले जाने, फर्जी मतदान की शिकायतों और एल्डर्स कमेटी सदस्यों व एआरओ से नोकझोंक के बीच शाम तक लगातार वोटिंग होती रही।
मतदान खत्म होने के बाद मतपेटियां सील कर दी गईं। प्रयागराज से आए बार कौंसिल सदस्य भी चुनाव में चल रही धांधली देखते रहे। कुछ प्रत्याशियों ने लिखित शिकायत कर दोबारा मतदान व कुछ प्रत्याशियों ने मतदान को सही बताते हुए मतगणना कराए जाने की मांग की। शनिवार को प्रत्याशियों व उप्र बार कौंसिल से विचार-विमर्श के बाद एल्डर्स कमेटी पुनर्मतदान या मतगणना पर अंतिम फैसला करेगी।
सीसीटीवी कैमरे और टीवी स्क्रीन टूटी मिली
एल्डर्स कमेटी के सदस्य सुबह लगभग साढ़े सात बजे मतदान स्थल पहुंचे तो न्यायालय भवन के भूतल पर कुछ सीसीटीवी कैमरे टूटे दिखे, बैरिकेडिंग भी टूटी थी। रामनाथ सेठ हॉल में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए लगी कंप्यूटर स्क्रीन भी टूटी थी। इस पर प्रत्याशियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उप्र बार कौंसिल सदस्य पांचूराम मौर्य व देवेंद्र मिश्र नगराहा के समझाने पर दोबारा कैमरे, कंप्यूटर स्क्रीन बदलवाने और बैरिकेडिंग लगवाने के बाद नौ बजे शुरू होने वाला मतदान लगभग 11:30 बजे शुरू हो सका।
इसके बाद मतपेटियां सील करवा दी गईं। मतदान खत्म होने के बाद प्रत्याशियों व समर्थकों ने धांधली और पक्षपात का आरोप लगाते हुए एल्डर्स कमेटी के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। कुर्सी-मेजें पलट दी गईं। तोड़फोड़ की। हंगामा बढ़ने पर मतपेटियां सील कराकर एल्डर्स कमेटी सदस्य चले गए। बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 83 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 5733 मतदाओं को मतदान करना था जिसमें सभी 16 बूथों पर शाम तक 4541 मत पड़े।
बार एसोसिएशन चुनाव की झलकियां
एल्डर्स कमेटी द्वारा जारी आचार संहिता की खुलेआम उड़ी धज्जियां
उप्र बार कौंसिल सदस्यों की मौजूदगी में भी चलता रहा फर्जीवाड़ा
कचहरी के आसपास लगे जाम से सड़कों पर दिनभर रेंगते रहे वाहन
वकीलों का हंगामा चलता रहा और मूकदर्शक बने रहे पुलिसकर्मी
रोक के बावजूद शताब्दी गेट के आसपास लगे प्रत्याशियों के टेंट
पेन-डायरी व अन्य सामग्रियां देकर मतदाताओं को लुभाते रहे प्रत्याशी
चुनाव के चलते एकमोडेशन किया गया था, अदालतों में ठप रहा काम
सीओपी नंबर होने के बावजूद कार्ड न होने पर कई मतदाता बैरंग लौटे
बार एसोसिएशन चुनाव में हंगामा व धांधली की शिकायत मिली है। एल्डर्स कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर हंगामा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
पांचूराम मौर्य, बार कौंसिल सदस्य