फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bar Association Election, Nomination process started with sloganeering and fanfare, 20 candidates filled paper

Bar Association Election: पहले दिन 53 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन, अध्यक्ष पद पर पांच ने दाखिल किए पर्चे

Wed, 26 Jul 2023 09:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Jul 2023 09:08 AM IST
सार

Kanpur News: एल्डर्स कमेटी की चेतावनी के बावजूद प्रत्याशियों ने बैनर, पोस्टर नहीं हटाए। कमेटी के सदस्यों ने कचहरी परिसर का मुआयना किया और बार एसोसिएशन परिसर के आसपास लगी बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स, पोस्टर व बैनर हटवाए।

विज्ञापन
Bar Association Election, Nomination process started with sloganeering and fanfare, 20 candidates filled paper
Bar Association Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को नामांकन के पहले दिन कुल 53 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। रामनाथ सेठ हॉल में नामांकन प्रक्रिया सुबह 11:30 बजे से शुरू होकर दोपहर तीन बजे तक चली। इस बीच पूरी कचहरी चुनाव प्रचार में रमी दिखी। इसके बावजूद कुछ प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला।

विज्ञापन

नामांकन कक्ष के बाहर नारेबाजी भी होती रही। बुधवार को भी नामांकन होगा। पहले दिन अध्यक्ष पद पर पांच, महामंत्री पद पर दो, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आठ, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पांच, मंत्री पद पर चार, कोषाध्यक्ष पद पर एक, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर चार, प्रकाशन पद पर एक और पुस्तकालय पद पर तीन प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए नौ और कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए 11 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। कुछ प्रत्याशियों ने कचहरी परिसर में घूम-घूमकर जुलूस भी निकाला और समर्थक नारेबाजी करते रहे। एल्डर्स कमेटी भी माइक द्वारा चेतावनी देती रही। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने भोज-भंडारे पर रोक के चलते लंच पैकेट बंटवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई प्रक्रिया
पूरी नामांकन प्रक्रिया की सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल व क्यूआरटी भी तैनात की गई थी। एसीपी भी नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण करने पहुंचे थे। एलआईयू अफसर भी जानकारी लेते रहे। नामांकन के दौरान एल्डर्स कमेटी के कार्यवाहक चेयरमैन वेद प्रकाश आर्य आदि मौजूद रहे।

21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए इन प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे

  • अध्यक्ष : पीयूष अवस्थी, रामेंद्र कटियार, नसीरुद्दीन, दिनेश कुमार शुक्ला, प्रमोद कुमार द्विवेदी
  • महामंत्री : पवन कुमार तिवारी, देवेंद्र कुमार शर्मा
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष : अनिल कुमार शुक्ला, विजय बख्शी, विजय शंकर रावत, संजीव कुमार दुबे, सोनल पाठक, धीरेंद्र कुमार शुक्ला, कमल किशोर पांडे, कुलदीप कुमार सक्सेना
  • कनिष्ठ उपाध्यक्ष : शिवप्रताप सिंह, विकास कुमार गौड़, धीरेंद्र सिंह सेंगर, अमर सिंह निषाद, संजीव कनौजिया
  • मंत्री : बीरेंद्र कुमार पासी, कृष्ण कुमार तिवारी, मो.तौहीद, शिशिर कुमार पांडे
  • कोषाध्यक्ष : नागेश चंद्र त्रिपाठी
  • संयुक्त मंत्री प्रशासन : शेखर सिंह तोमर, विवेक सिंह, विकास कुमार शुक्ला, अभिलाष मिश्रा
  • संयुक्त मंत्री प्रकाशन : प्रतीक शुक्ला
  • संयुक्त मंत्री पुस्तकालय : पंकज दीक्षित, अजय भदौरिया, अनिल बाबू चौधरी
  • वरिष्ठ कार्यकारिणी : राजेश कुमार बाथम, प्रवीन कुमार वाजपेई, कौशल किशोर उपाध्याय, श्याम सुंदर गौर, राकेश कुमार कुशवाहा, सत्येंद्र शुक्ला, अशोक कुमार त्रिवेदी, राजेश कुमार सिंह, वेद प्रकाश पांडेय
  • कनिष्ठ कार्यकारिणी : इंतजार हुसैन, प्रतीक शर्मा, शांतनु तिवारी, जगत बिहारी कौशल, प्रदीप कुमार, वत्सल सिंह, त्रिपुरेश तिवारी, विनय कुमार मिश्रा, कल्पना कुमार, रोहित शुक्ला, सौरभ सिंह

प्रत्याशियों को भेजेंगे वसूली नोटिस
एल्डर्स कमेटी की चेतावनी के बावजूद प्रत्याशियों ने बैनर, पोस्टर नहीं हटाए। कमेटी के सदस्यों ने कचहरी परिसर का मुआयना किया और बार एसोसिएशन परिसर के आसपास लगी बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स, पोस्टर व बैनर हटवाए। कमेटी ने ऐसे प्रत्याशियों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूलने के लिए नोटिस जारी करने की बात कही है।

चैंबर बनाकर कब्जा करने वालों के निरस्त होंगे पंजीकरण
एल्डर्स कमेटी के कार्यवाहक चेयरमैन वेद प्रकाश आर्य ने बताया कि कई अधिवक्ताओं व गैर अधिवक्ताओं ने शताब्दी द्वार से लेकर गोरा कब्रिस्तान तक सड़क पर अवैध रूप से चैंबर के नाम पर जाल व टट्टर डालकर कब्जा कर लिया है। नगर निगम व पुलिस प्रशासन को ऐसे चैंबर्स हटाने के लिए पत्र भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed