फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bar Association election may be postponed, new date of voting will be decided today, know what is the reason

Bar Association Election: टल सकता है बार एसोसिएशन चुनाव, आज तय होगी मतदान की नई तारीख, जानें क्या है वजह

Wed, 26 Jul 2023 11:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Jul 2023 11:16 AM IST
सार

Kanpur News: मंगलवार को एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने मतदान की तारीख को लेकर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी से मुलाकात की। इसमें बुधवार को इस मसले पर एक बैठक कचहरी में एल्डर्स कमेटी पदाधिकारियों के साथ होगी। इसके बाद तारीख को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
Bar Association election may be postponed, new date of voting will be decided today, know what is the reason
Bar Association Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव के मतदान की तारीख टल सकती है। अभी आठ अगस्त तय की गई है। बुधवार को ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर और एल्डर्स कमेटी की बैठक में नई तारीख पर फैसला लिया जाएगा। शहर में चल रहे त्योहारों, डीएवी कॉलेज जहां पर मतदान कराया जाना है।

विज्ञापन

उसकी उपलब्धता को देखते हुए मतदान 15, 22 और 29 अगस्त में से किसी एक तारीख को संभावित है। पिछले वर्ष पहली बार एसोसिएशन का चुनाव प्रशासन की देखरेख में कराया गया था। इसमें नगर निगम, चुनाव की तरह बार चुनाव में भी रिटर्निंग अफसर व अन्य चुनाव अधिकारी बाहर से बनाए गए थे।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी और बार एसोसिएशन की मंशा है कि इस बार भी प्रशासन और पुलिस पिछले वर्ष की तरह मतदान कराए, लेकिन अभी तक पुलिस और प्रशासन की ओर से मतदान की तारीख पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसलिए बार एसोसिएशन चुनाव में असमंजस बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी पदाधिकारियों के साथ होगी बैठक
मंगलवार को एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने मतदान की तारीख को लेकर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी से मुलाकात की। इसमें बुधवार को इस मसले पर एक बैठक कचहरी में एल्डर्स कमेटी पदाधिकारियों के साथ होगी। इसके बाद तारीख को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

इन वजहों से टल सकता है चुनाव

  • 15 अगस्त से पहले तक सावन में मंदिरों में और शहरों में जगह-जगह होने वाले आयोजन।
  • मोहर्रम को लेकर ताजिया निकालने और होने वाले अन्य आयोजनश।
  • डीएवी कालेज कैंपस जहां मतदान होना है, उसकी उस तारीख में उपलब्धता, जो अभी तय नहीं है।
  • कानपुर विवि के वीसी से बात, मतदान की तारीख के बीच कोई परीक्षा न रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed