{"_id":"584c2aaf4f1c1b7343448165","slug":"banks-activity-not-giving-the-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की कारस्तानी, नहीं दे रहे पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की कारस्तानी, नहीं दे रहे पैसा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 11 Dec 2016 08:45 AM IST
सार
कैश होने के बावजूद अधिकतर एटीएम में लगे रहते हैं ताले
कालपी, एट, कोंच और जालौन के कई बैंक मैनेजरों पर मनमानी का आरोप
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोटबंदी के एक महीने बाद भी आम लोगों को बैंक रुपये देने मेें आनाकानी कर रहे हैं। पूछने पर कहा जाता है कि बैंक मेें पैसे ही नहीं आए हैं। जबकि आरबीआई की ओर से जिले के अधिकतर बैंकों में कैश भेज दिया गया है। उरई के कुछ बैंक आम लोगों को उनकी जरूरत के मुताबिक पैसे देने भी लगे हैं। ऐसे में अन्य बैंकों का यह कहना कि उनके पास कैश नहीं है, समझ से बाहर है। लोगों का कहना है कि हो न हो बैंक कर्मचारी मिलीभगत कर काले धन को सफेद करने में जुटे हैं।
इस बात की पड़ताल करने के लिए अमर उजाला संवाददाता उरई के एचडीएफसी बैंक गया। वहां अपने बैंक एकाउंट से दस हजार रुपये निकालने के लिए चेक लगाया जिसका भुगतान तुरंत कर दिया गया। शहर के एक अन्य बैंक में भी चेक से भुगतान करवाने के लिए जब संवाददाता पहुंचा तो मैनेजर ने कैश न होेने की बात कही। जब कहा गया कि कल ही आरबीआई ने सभी बैंकों को कैश भेजा है तो उसने बदतमीजी कर दी। जब उसे मीडिया का पता चला तो उसका रुख बदला और वह बहाने बनाने लगा। कुछ यही हालत जालौन के कोंच, कालपी और जालौन तहसीलों की भी रही।
बैंकाें के मैनेजरों की हो जांच
जिस तरह बैंकों द्वारा आम लोगों को पैसे देने में आनाकानी की जा रही है, उससे बैंक संचालकों की मंशा पर सवाल उठना लाजमी है। वैसे भी जालौन बालू माफियाओं का गढ़ रहा है। ऐसे में यहां कुछ बैंकों का पैसा देना और बाकी का कैश न होने का बहाना करना समझ से परे है। -आशीष मिश्रा, चमारी,भाजपा नेता व समाजसेवी
विज्ञापन
आम लोगों की परेशानी का निकले हल
भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने कहा आखिर बैंकों में आ रहा पैसा कहा जा रहा है। आम लोगों की परेशानी का ऐसे कैसे हल निकल पाएगा। यह साफ है कि कुछ तो जरूर गड़बड़ है। ऐसे में ईडी और इनकम टैक्स विभाग को इनकी जांच करनी चाहिए। इसके अलावा बैंकों को एटीएम में पर्याप्त कैश की व्यवस्था करना चाहिए।
अपनों को कर रहे संतुष्ट
बैंक कर्मचारी अपने नात रिश्तेदारों और जिले के बड़े रसूखदार लोगाें को संतुष्ट कर रहे हैं। आम आदमी लाइन में मारा मारा फिर रहा है। ऐसे में इन कर्मचारियों की भी जांच कराई जाए और इनके बैंक एकाउंट और बैंक के कामकाज को ईडी और इनकम टैक्स जांचे।
इनकम टैक्स विभाग करे जांच
कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी बोले बैंक कर्मचारी दूध के धुले नहीं हैं। जब सरकार यह कह रही है कि बैंकों को पैसा भेजा जा रहा है तो आखिर पैसा कहा जा रहा है। कई बैंक कर्मचारियों पर उनके अपनों को संतुष्ट करने के आरोप हैं। जालौन में भी बैंकों के काम की प्रवर्तन निदेशालय और इनकम टैक्स विभाग को जांच करनी चाहिए।