{"_id":"61aba8ab97a9d64ecf184f5c","slug":"banking-will-be-expensive-from-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नए साल पर एटीएम से रुपये निकालना पड़ेगा भारी, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नए साल पर एटीएम से रुपये निकालना पड़ेगा भारी, पढ़ें पूरी खबर
Sat, 04 Dec 2021 11:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:13 PM IST
सार
अब नए साल से मुफ्त निकासी और अन्य सेवाओं की तय सीमा से ज्यादा लेन-देन करने पर प्रति लेन-देन 21 रुपये देने होंगे। अभी ये शुल्क 20 रुपये है। नया शुल्क तब लागू होगा, जब ग्राहक एटीएम से हर महीने तीन या पांच मुफ्त लेन-देन की सीमा पार करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल से महंगी बैंकिंग के लिए तैयार हो जाइए। बैंकों ने बढ़ते खर्च का हवाला देते हुए एटीएम से लेनदेन महंगा करने का ऐलान किया है। एक जनवरी से दूसरे बैंक के एटीएम से मुफ्त ट्रांजेक्शन के बाद 21 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन लगेंगे।
विज्ञापन
एटीएम से केवल बैंकिंग जानकारी ली तो भी 6 रुपये लगेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को शुल्क बढ़ाने की छूट दे दी है। जून में रिजर्व बैंक ने बैंकों को छूट दी थी कि एक जनवरी 2022 से मुफ्त सीमा से ज्यादा इस्तेमाल करने पर शुल्क बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
अब नए साल से मुफ्त निकासी और अन्य सेवाओं की तय सीमा से ज्यादा लेन-देन करने पर प्रति लेन-देन 21 रुपये देने होंगे। अभी ये शुल्क 20 रुपए है। नया शुल्क तब लागू होगा, जब ग्राहक एटीएम से हर महीने तीन या पांच मुफ्त लेन-देन की सीमा पार करेंगे।
विज्ञापन
अभी मेट्रो शहरों में महीने में तीन और अन्य शहरों में पांच लेनदेन मुफ्त हैं। इसी के साथ इंटरचेंज फीस 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये और केवल पूछताछ की फीस 5 रुपये से बढ़कर 6 रुपए हो जाएगी।