फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bank racket hundred and two thousand five hundred rupee note shown on the note of submission

बैंक में जमा करवाए सौ के नोट, दिखाए 500 वाले, PMO पहुंचा मामला

Wed, 21 Dec 2016 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Dec 2016 12:53 PM IST
सार

-कालेधन को सफेद करने का चल रहा गोरखधंधा, बैंक कर रहे केवल ट्रांसफर 

विज्ञापन
bank racket hundred and two thousand five hundred rupee note shown on the note of submission
डेमो

विस्तार

स्टेट बैंक के एक उपभोक्ता के सौ रुपये के नोट के बदले बैंक कर्मचारी ने 500 के नोटों को उसके खाते में जमा दिखा दिया।
विज्ञापन


ये देख उपभोक्ता बैंक मैनेजर के पास भी गया। पर बैंक मैनेजर ने उसे गोलमोल जवाब दिया और चलता कर दिया। उसने बैंक अधिकारियों समेत प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की। इस बीच मामला खुलने पर स्टेट बैंक में हड़कंप मच गया। बैंक अधिकारियों ने आनन-फानन इस कर्मचारी का स्थानांतरण किसी दूसरे बैंक शाखा में कर दिया। साथ ही कर्मचारी पर इंटरनल इन्क्वायरी बैठाने की बात कही है। 
 
गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से जिस तरह बैंकोें में कैश न होने की बात कहकर लोगों को टरकाया गया और बैंक के पीछे के रास्ते से नोट बदले गए, उसे लेकर आम लोगों में खासा आक्रोश है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगोें ने प्रधानमंत्री कार्यालय, आरबीआई, विजिलेंस विभाग समेत इनकम टैक्स विभाग को इस बाबत शिकायत भी करनी शुरु कर दी है। इसी परिप्रेक्ष्य में पिछले दिनों कालपी के स्टेट बैंक में आरबीआई की टीम छापेमारी कर चुकी है। इस दौरान विभिन्न खातों खासकर जनधन खातों का पूरा डीटेल आरबीआई की टीम अपने साथ ले गई है। 
विज्ञापन

   
 

मामला उरई के स्टेट बैंक शाखा का

bank racket hundred and two thousand five hundred rupee note shown on the note of submission
लाइन - फोटो : SELF
ताजा मामला उरई के स्टेट बैंक शाखा का है। यहां नया पटेल नगर उरई के निवासी योगेंद्र स्वर्णकार 21 नवंबर को अपने खाते में रुपये जमा करने पहुंचे। उन्होंने अपने खाते में करीब 40 हजार रुपये जमा किए। ये रुपये 10, 20, 50, 100 और दो हजार के नोटों के तहत जमा किए गए। इसकी काउंटर स्लिप उन्हें प्रदान की गई। वहीं बैंक कर्मचारी ने जमा किए गए पैसे में से अपने कंप्यूटर पर 2000 के 13 नोट व 100 रुपये के 100 नोटों को हटाकर 500 रुपये के 75 नोट दिखा दिए। योगेंद्र का दावा है कि उस वक्त की बैंक की सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा सकती है। योगेंद्र का आरोप है कि उनके 36000 रुपये को उसने तुरंत एक अन्य बैंक कर्मचारी को दे दिया जबकि शेष रुपये को काउंटर में डाल दिया। योगेंद्र के उसे ऐसा करने से रोकने पर उसके साथ झगड़ा करने लगा। 
       
इसके तुरंत बाद योगेंद्र ने बैंक मैनेजर से शिकायत की तो उन्होंने उसे बैठा लिया। इसके बाद उन्होंने उसके साथ गोलमोल बात की और फिर जाने को कह दिया। इस संबंध में परेशान योगेंद्र स्वर्णकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्र लिखकर शिकायत की। उधर, शिकायत की सूचना मिलने पर बैंक में अफरातफरी मच गई। 

बैंक मैनेजर ने दिया स्पष्टीकरण 
इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय से बैंक मैनेजर के पास पत्र आने पर स्टेट बैंक के मैनेजर ने योगेंद्र स्वर्णकार को बाकायदा पत्र लिखकर अवगत कराया कि संबंधित कर्मचारी का अन्य किसी बैंक शाखा में स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। साथ उचित कार्रवाई की भी बात कही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed