हैलो..एक्सिस बैंक से बोल रहा हूं, ऐसा कोई फोन आप के पास आए तो हो जाएं सावधान...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सिस बैंक का अधिकारी बनकर पहले तो उपभोक्ता से एटीएम कार्ड का नंबर पूछा और उसके बाद खाते से सात हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली में दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालमभट्ट निवासी महेंद्र सिंह का एक्सिस बैंक की स्थानीय शाखा में खाता है।
उसके मोबाइल पर फोन आया कि वह बैंक का अधिकारी बोल रहा है
इसके कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर 7 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी करने का मैसेज आया। इसकी जानकारी मिलते ही उपभोक्ता ने मामले की जानकारी कोतवाली में दी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उपभोक्ता ने सिर्फ जानकारी दी है अभी तक लिखित शिकायत नहीं की है।
शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी बैंक उपभोक्ताओं से अपील की है कि बैंक खाते संबंधित जानकारी किसी भी प्रकार से फोन पर नहीं मांगी जाती है। उपभोक्ता फोन पर किसी को भी बैंक खाते से संबंधित जानकारी शेयर न करें।