फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bank of Baroda case, Police collected data of six months, interrogated five including locker incharge

कानपुर ‘लॉकर डकैती’: पुलिस ने जुटाया छह माह का डाटा, CCTV फुटेज भी खंगाले, लॉकर इंचार्ज समेत पांच से पूछताछ

Sun, 26 Mar 2023 11:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Mar 2023 11:04 PM IST
सार

Bank of Baroda Case: बीओबी के लॉकर से डेढ़ करोड़ के गहने चोरी होने के मामले में छह माह का डाटा जुटाया गया है। साथ ही, पुलिस ने लॉकर इंचार्ज समेत पांच से पूछताछ की है। फुटेज चेक करने के लिए चार दरोगा समेत सात पुलिस कर्मियों की टीम लगी है।

विज्ञापन
Bank of Baroda case, Police collected data of six months, interrogated five including locker incharge
पीड़ित ग्राहक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से ग्राहक के डेढ़ करोड़ के गहने चोरी होने के मामले में पुलिस ने बैंक से छह माह के सीसीटीवी फुटेज का डाटा जुटाया है। वहीं, बैंक के लॉकर इंचार्ज समेत पांच कर्मचारियों से पूछताछ की है।

विज्ञापन

नौबस्ता बसंत विहार निवासी आर्डनेंस फैक्टरी से सेवानिवृत्त सूर्यकुमार अवस्थी की पत्नी रमा का बैंक में लॉकर था। उन्होंने 25 नवंबर 2017 को लॉकर लिया था। इसी बैंक में उनकी बेटी श्रद्धा शुक्ला का भी लॉकर है। आखिरी बार उन्होंने बेटे शशांक के साथ बैंक पहुंचकर कुछ और गहने लॉकर में रखे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को वे लॉकर चेक करने पहुंचीं, तो टूटा मिला और अंदर रखे गहने गायब थे। पुलिस ने शाखा प्रबंधक व अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है। पुलिस को शुरुआत में बैंक ने 45 दिनों के फुटेज का डाटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों का फुटेज जुटाया
शनिवार को जांच के लिए शहर पहुंचे रीजनल मैनेजर की मदद से पुलिस ने छह माह के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज जुटाया है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि उपभोक्ता ने आखिरी बार अपना लॉकर चार फरवरी 2020 को ऑपरेट किया था।

लॉकर इंचार्ज समेत पांच कर्मचारियों से पूछताछ
इसके बाद के फुटेज खंगालने के लिए चार दरोगाओं समेत सात पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। हालांकि, अभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आया। वहीं, रविवार को बैंक के लॉकर इंचार्ज समेत पांच कर्मचारियों से पूछताछ की गई है।

आज ग्राहकों को दिखाए जाएंगे लॉकर
शनिवार को बैंक ग्राहकों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया था। शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने के कारण ग्राहकों को सोमवार को आने पर लॉकर चेक करवाने का आश्वासन दिया था। आज बैंक ग्राहकों को उनकेलॉकर चेक करवाएगा। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि किसी और ग्राहका के लॉकर से भी छेड़छाड़ की गई या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed