{"_id":"584985b94f1c1be35944a165","slug":"bank-form-sold-at-grocery-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान में बिके बैंक के फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून की दुकान में बिके बैंक के फार्म
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 08 Dec 2016 09:40 PM IST
सार
परचून की दुकान से बैंक पहुंच गए फार्म
मैनेजर ने एक कर्मचारी को फार्म लेने बनारस भेजा
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट में एक प्रचून की दुकान पर धड़ल्ले से पैसों के बदले बैंक के फार्म बेचे जा रहे थे। इस खबर के आते ही हड़कंप मच गया। आरबीआई के नियमों का उल्लंघन का हवाला दिया गया। बैंककर्मियों की क्लास लगा दी गई।
आरबीआई की फटकार के बाद बैंक मैनेजर ने दूसरे ही दिन इस पर रोक लगवा दी। परचून की दुकान में रखे सभी फार्म बैंक शाखा में रखकर ग्राहकों को देना शुरू किया है। साथ ही एक कर्मचारी को बनारस भेजकर फार्म मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरबीआई की फटकार के बाद बैंक मैनेजर ने दूसरे ही दिन इस पर रोक लगवा दी। परचून की दुकान में रखे सभी फार्म बैंक शाखा में रखकर ग्राहकों को देना शुरू किया है। साथ ही एक कर्मचारी को बनारस भेजकर फार्म मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मुख्यालय के शंकर बाजार स्थित सिंडीकेट बैंक में नोटबंदी के दौरान ग्राहकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शाखा के बगल में स्थित एक परचून की दुकान से जमा व निकासी फार्म दो रुपये में बेचे जा रहेे थे।
विज्ञापन
गुरुवार को अमर उजाला में खबर छपने के बाद बैंक कर्मी एक्शन में आए और परचून की दुकान में रखे सभी फार्म उठा लिए गए। बैंक के मैनेजर एसएन मिश्रा ने बताया कि परचून की दुकान में रखे सभी फार्म मंगाकर शाखा परिसर में रखे गए हैं।
फार्म शाखा से ही अब नि:शुल्क बांटे जा रहे हैं। कम फार्म होने के कारण गुरुवार को ही एक कर्मचारी को बनारस शाखा भेजकर फार्म मंगाए गए हैं ताकि ग्राहकों को परेशानी न हो।