फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bank employees staged a protest by wearing black clothes.

Kanpur News: बैंक कर्मियों ने काले कपड़े पहनकर जताया विरोध

Sat, 17 Oct 2026 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Bank employees staged a protest by wearing black clothes.
कानपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को बैंक कर्मियों ने आईडीबीआई बैंक के निजीकरण और विदेशीकरण के विरोध में काली पट्टी बांधकर व काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने सरकार से निजीकरण का निर्णय वापस लेने की मांग की। यूनाइटेड फोरम के नगर संयोजक रजनीश गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने बैंक की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी कनाडा की निवेशक कंपनी फेयरफैक्स को बेचने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बैंक में करीब 3.50 लाख करोड़ रुपये की सार्वजनिक जमा राशि है। बैंक ने पिछले तीन वर्षों में क्रमशः 5600 करोड़, 7500 करोड़ और 9500 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। इसके बावजूद बैंक को बेचना अनुचित है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी इस निर्णय का विरोध जारी रखेंगे। प्रदर्शन में प्रवीण मिश्रा, जय प्रकाश मिश्रा, मनोज तिवारी, अंकुर द्विवेदी, नितिन शर्मा, अनिल सोनकर, सुनील शुक्ला और अंशुमान तिवारी समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed