{"_id":"69d1752eb060e3db6b0d2b22","slug":"bank-employee-who-slipped-and-biked-in-the-rain-was-crushed-by-a-truck-and-died-kanpur-news-c-362-1-ka11011-144831-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बारिश में बाइक समेत फिसले बैंककर्मी को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बारिश में बाइक समेत फिसले बैंककर्मी को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर थाना क्षेत्र में गुजैनी एलिवेटेड पर बारिश के पानी में फिसलकर गिरे बैंककर्मी को तेज रफ्तार ट्रक रौंदते हुआ भाग निकला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चकेरी के अहिरवां निवासी नरेंद्र कुमार किसान नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में बिजनेस एसोसिएट के पद पर कार्यरत थे। परिवार में पत्नी सुमन, एक बेटा और बेटी हैं। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम बारिश बंद होने के बाद वह बाइक से घर के लिए निकले। गुजैनी एलिवेटेड पुल पर फुटओवर ब्रिज के पास पानी और कीचड़ के चलते बाइक बेकाबू हो गई। इससे वह बाइक समेत सड़क पर फिसल गए। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें राैंद दिया। गोविंदनगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना कर दी गई है। ट्रक चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तेज आंधी में भागने के दौरान युवक को हाइड्रा ने रौंदा
पनकी थाना क्षेत्र के इस्पातनगर में तेज आंधी और ओलावृष्टि के दौरान जल्दबाजी में बाइक सवार युवक की हाइड्रा की चपेट में आने से मौत हो गई। कानपुर देहात के मंगलपुर निवासी आयुष प्रजापति (20) एक फैक्टरी में पल्लेदार थे। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजन को सूचना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।