फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Baniyapurwa turned into a cantonment; police were seen all around.

Kanpur News: बनियापुरवा बना छावनी, चारों ओर नजर आई पुलिस

Tue, 21 Jul 2026 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Baniyapurwa turned into a cantonment; police were seen all around.
कानपुर। बनियापुरवा नवाबगंज थानाक्षेत्र का अतिसंवेदनशील गांव है। यहां तीन माह में दूसरी बार सोमवार शाम गांव छावनी बन गया। भोपालपुरवा के विशाल निषाद की हत्या के बाद चारों ओर पुलिस ही नजर आई। इससे पहले 26 अप्रैल को नौटंकी में विवाद के बाद पुलिस पर लोगों ने पथराव और मारपीट कर वर्दी फाड़ दी थी। पीएसी सिपाही अमर सिंह को खींच कर खेत में ले जाने के बाद कुल्हाड़ी और ईंट से वारकर मरणासन्न कर दिया था। बनियापुरवा गांव में देर रात तक तनाव का माहौल रहा। पुलिस अधिकारियों के आदेश पर रात भर भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं हत्याकांड के बाद बनियापुरवा, भोपालपुरवा, गिल्लीपुरवा, चंदीपुरवा, दुर्गापुरवा, मक्कापुरवा, लक्ष्मनपुरवा के सैकड़ों घरों में घुप अंधेरा छाया रहा। पुलिसकर्मियों को जांच करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed