फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bangladeshi Teenager Found Abandoned in Etawah Held Ticket from Old Delhi to Baghpat Team Interrogation

UP: इटावा में लावारिस मिली बांग्लादेशी किशोरी, पुरानी दिल्ली से बागपत का था टिकट, खुफिया टीम कर रही पूछताछ

Sun, 10 May 2026 09:23 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 10 May 2026 09:23 AM IST
सार

Etawah News: इटावा के नगला उदी में एक बांग्लादेशी किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है, जो पुरानी दिल्ली से बागपत जाने के बजाय भटककर इटावा पहुंच गई। किशोरी के पास से दिल्ली-बागपत का रेल टिकट मिला है और खुफिया टीमें उससे गहन पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन
Bangladeshi Teenager Found Abandoned in Etawah Held Ticket from Old Delhi to Baghpat Team Interrogation
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम नगला उदी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को एक संदिग्ध किशोरी के घूमने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब किशोरी को संरक्षण में लेकर पूछताछ की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। किशोरी ने खुद को बांग्लादेश का निवासी बताया है, जिसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ-साथ खुफिया टीम उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी। पिछले कुछ समय से पुरानी दिल्ली इलाके में रह रही थी। उसने बताया कि वह वापस अपने घर जाना चाहती थी, जिसके लिए पुरानी दिल्ली में किसी परिचित ने उसका बागपत के लिए ट्रेन का टिकट कराया था। हालांकि, वह रास्ता भटक गई और बागपत की जगह इटावा स्टेशन पहुंच गई।

विज्ञापन

जिला और एलआईयू टीम कर रही है पूछताछ
किशोरी के पास से दिल्ली से बागपत का रेल टिकट बरामद हुआ है, लेकिन वह भारत कैसे पहुंची और दिल्ली में किसके संपर्क में थी। इस पर वह सीमित जानकारी ही दे पा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला और एलआईयू टीम उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह मानव तस्करी से जुड़ा मामला तो नहीं है।

किशोरी को माननीय मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा
ऐसा नहीं है, तो फिर क्या किशोरी अनजाने में सीमा पार कर यहां आई है।  एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी फिलहाल महिला पुलिस की सुरक्षा में है। पुलिस उसके द्वारा दिए गए तथ्यों और यात्रा संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोरी को माननीय मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed