फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bangladeshi relative who brought Najma to city without visa-passport also arrested

बांग्लादेशी युवती प्रकरण: बगैर वीजा-पासपोर्ट नाजमा को शहर लाने वाली बांग्लादेशी रिश्तेदार भी गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2024 09:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Jul 2024 09:42 PM IST
सार

बगैर वीजा-पासपोर्ट नाजमा को शहर लाने वाली बांग्लादेशी रिश्तेदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अखीमुंशी नाम की बांग्लादेशी महिला लखनऊ में मधु बनकर रह रही थी। तीन दिन में दो बांग्लादेशी महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन
Bangladeshi relative who brought Najma to city without visa-passport also arrested
पुलिस गिरफ्त में महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन पहले कल्याणपुर के कश्यपनगर से पकड़ी गई बांग्लादेशी युवती नाजमा को बांग्लादेश से बगैर वीजा-पासपोर्ट कोलकाता के रास्ते ट्रेन से लाने वाली एक और महिला को बिठूर रोड से गिरफ्तार किया गया है। महिला की पहचान बांग्लादेश के कुमिला दवीरदार निवासी अखीमुंशी के रूप में हुई है। अखीमुंशी नाजमा की दूर की रिश्तेदार बताई जा रही है।

विज्ञापन


वर्तमान में वह लखनऊ में कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी में मधु सिंह के नाम से रह रही थी। पुलिस ने उसके पास से आधार कार्ड, व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। कल्याणपुर पुलिस ने बांग्लादेश के कुमिला फातियाबाद निवासी नाजमा और उसे पनाह देने वाली नहटी कोलकाता निवासी रीना और दिल्ली के निजामुद्दीन निवासी ज्योति को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को एटीएस, आईबी, पुलिस और एलआईयू की सात सदस्यीय टीम ने कोर्ट के आदेश के बाद अनुवादक के साथ जेल में नाजमा से करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की।

विज्ञापन

पूछताछ के दौरान नाजमा ने बताया कि उसकी रिश्तेदार अखीमुंशी ने ही भारत आने के लिए कहा। वह करीब पंद्रह साल से भारत में नई पहचान के साथ रह रही है। इसके बाद अखीमुंशी ने ही दलाल से संपर्क कराया, जिसने उसे बांग्लादेश से नदी के रास्ते सीमा पार कराकर कोलकाता पहुंचाया। कोलकाता में अखीमुंशी व रीना मिलीं और वह उनके साथ ट्रेन से कानपुर आई और चौका बर्तन करने लगी। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने लखनऊ स्थित अखीमुंशी के ठिकाने पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिली। हालांकि फोटो और मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे कल्याणपुर-बिठूर रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि तीनों से संपर्क न हो पाने की वजह से उनकी तलाश में अखीमुंशी कानपुर आई थी। उसके पास से भी पासपोर्ट-वीजा व अन्य दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद उसे भी कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के साथ जांच एजेंसियां भी हुईं सक्रिय
शहर में पिछले तीन दिनों में दो बांग्लादेशी महिलाओं के पकड़े जाने के बाद पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। पुलिस की टीमें जल्द ही दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ रवाना होगीं। टीमें यह पता करेंगी कि इन महिलाओं का भारत आने का क्या मकसद था। साथ ही इतने समय से वह यहां क्या कर रहीं थीं।

 
विज्ञापन

चकेरी में भी बांग्लादेशियों के होने की आशंका
कल्याणपुर के साथ चकेरी के शिवगोदावरी चौकी के पीछे स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में भी बांग्लादेशियों के हाेने की आंशका है। वहां के लोगों की भाषा पकड़ी गई महिलाओं से काफी मिलती जुलती है। पुलिस की एक टीम ने वहां रहने वाले लोगों का सत्यापन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed