फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bangladeshi players will eat Bengal fish Virat will take almond milk Shastri will eat yakhni pulao

ग्रीनपार्क टेस्ट: बंगाली मछलियां खाएंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी, विराट लेंगे बादाम दूध; शास्त्री निहारी यखनी पुलाव

Mon, 23 Sep 2024 10:57 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 23 Sep 2024 10:57 PM IST
सार

दोनों ही टीमों के लिए प्रोटीन डाइट तैयार की गई है। इसे देखते हुए बांग्लादेशी खिलाड़ियों के लिए सामन, स्नैपर्स, सीबास मछली मंगाईं गईं हैं, जो बिना घी और तेल के तैयार की जाएंगी। 

विज्ञापन
Bangladeshi players will eat Bengal fish Virat will take almond milk Shastri will eat yakhni pulao
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

ग्रीनपार्क स्टेडियम में 27 सितंबर से टेस्ट मैच खेलने आ रहीं बांग्लादेश और भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए खाने-पीने के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पसंद और सेहत का ख्याल रखते हुए लैंडमार्क होटल प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बांग्लादेश के खिलाड़ियों के लिए बंगाल से मछलियां मंगाई गई हैं। इन मछलियों में हाईप्रोटीन और ओमेगा थ्री होता है। इतना ही नहीं भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बादाम का दूध और वीगन ग्रीक योगर्ट लेंगे।

विज्ञापन

दोनों ही टीमों के लिए प्रोटीन डाइट तैयार की गई है। इसे देखते हुए बांग्लादेशी खिलाड़ियों के लिए सामन, स्नैपर्स, सीबास मछली मंगाईं गईं हैं, जो बिना घी और तेल के तैयार की जाएंगी। होटल की असिस्टेंट जनरल मैनेजर दक्षा आनंद ने बताया कि मंगलवार को कानपुर आगमन पर टीमों का स्वागत शंख ध्वनि और तिलक लगाकर किया जाएगा। रुद्राक्ष की माला भी खिलाड़ियों को पहनाई जाएगी। इतना ही नहीं खिलाड़ियों के लिए पानी भी बाहर से आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को दिए जाएंगे मोटे अनाज से बने स्नैक्स
कभी पूल में या कोर्ट में समय बिताते हुए खिलाड़ियों की छोटी भूख के लिए मोटे अनाज से स्नैक्स तैयार किए गए हैं। होटल के शेफ बलराम ने बताया कि मिलेट्स के कुकीज, टीकेक, कप केक और ब्राउनी जैसी चीजें तैयार की गई हैं, जो खिलाड़ियों के लिए हेल्दी होंगी।

विज्ञापन

100 कमरे किए गए बुक, जिम और पूल भी तैयार
भारत-बांग्लादेश की टीमों के लिए लैंडमार्क होटल में 100 कमरे बुक किए गए हैं। खिलाड़ियों की सहूलियत और सुरक्षा को लेकर दो अक्तूबर तक होटल में हर तरह की बुकिंग बंद कर दी गई है। इसके अलावा सदस्यों के लिए भी इतने दिन जिम की सुविधा नहीं रहेगी। टीमें सुबह साढ़े चार बजे जिम करेंगी और उसके बाद तैयार होकर नाश्ता करेंगी। फिर ग्रीनपार्क अभ्यास करने पहुंचेंगी। टीमों के लिए स्वीमिंग पूल भी तैयार है। खिलाड़ियों की फोटो के कटआउट लगाए गए हैं। इतना ही नहीं दोनों टीमों के खिलाड़ियों का ऑटोग्राफ लेकर होटल में लगाया जाएगा।

खिलाड़ियों के फोटो और नाम वाले टॉवेल और पिलो कवर
खिलाड़ियों के मनोरंजन के लिए होटल की रूफ टॉप पर पिकलबॉल कोर्ट तैयार किया गया है। इसके अलावा स्वीमिंग पूल भी तैयार किया गया है, जहां मनोरंजन कर सकेंगे। पूल को हाइजेनिक किया गया है। इतना ही नहीं उनके नाम और फोटो के अनुसार उनके लिए टॉवेल और पिलो कवर भी कस्टमाइज कराए गए हैं। पूरे होटल को भारतीय और बांग्लादेश की टीमों की पसंद के अनुसार ही तैयार कराया गया है।

रवि शास्त्री खाएंगे निहारी यखनी पुलाव, मुरली लेंगे बेसन की रोटी-साग का स्वाद
ग्रीनपार्क स्टेडियम में वर्ष 2013 से जितने भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले और आईपीएल मैच हुए हैं, उनके कमेंटेटरों को याहया अमीन की ओर से ही व्यंजन परोसने की जिम्मेदारी मिलती आई है। याहया अमीन ने बताया कि हर्षा भोगले के लिए खाना पूरी तरह से शाकाहारी रहेगा। इसमें दम आलू, शाही भिंडी, स्टफ आम शामिल है। वहीं मुरली कार्तिक ने बेसन की रोटी, अंडे की भुर्जी, सरसों का साग, अरेबियन मछली के साथ-साथ मीठे में हलुवे की फरमाइश की है। वहीं, रवि शास्त्री के लिए विशेष रूप से निहारी यखनी पुलाव, रेशमी कबाब के साथ ही विशेष रायता (लाबान) परोसा जाएगा। दीप दास गुप्ता के लिए स्पेशल आम कुल्फी, चिकन नूरजहानी, कीमा भेजा व अमेनिया स्टू तैयार किया जाएगा। बांग्लादेश के कमेंटेटरों की लिस्ट अभी आई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed