{"_id":"6900b53e8a5ff285ed0074e8","slug":"banda-young-man-who-returned-home-drunk-committed-suicide-by-hanging-himself-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: नशा करके घर आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: नशा करके घर आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 28 Oct 2025 05:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Oct 2025 05:53 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में नशा करके घर आए युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले की है।
विज्ञापन
रवि की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मां से बोतल चढ़वाने के नाम पर 120 रुपये लेकर नशा करके आए युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। भाभी ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। बिसंडा थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ला निवासी नीलम ने बताया कि उसके देवर रवि (21) ने सोमवार की शाम करीब चार बजे घर के अंदर कमरे में लगे पंखे से साड़ी से फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद भाभी नीलम ने कमरे में झांका तो वह फंदे से लटका था।
विज्ञापन
भाभी के मुताबिक, रवि के कान में तीन-चार दिन से दर्द था। वह गांव में डॉक्टर को दिखाने गया था। वहां से लौटा तो मां माया से कहा कि बोतल चढ़ाने को कहा है। उसने मां से बोतल चढ़वाने के लिए 120 रुपये लिए और गांव में नशा करके घर आ गया, और सीधे कमरे में जाकर कमरा बंद कर लिया। उसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। उन्होंने नशे में आत्मघाती कदम उठाने की बात कही है। रवि के पिता प्रकाश रैकवार दमन में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के समय मां माया पड़ोस में श्रीमद भागवत कथा सुनने गई थीं। रवि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि नशे में आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन