{"_id":"67d1cd371fdfa4f5450dd1e9","slug":"banda-young-man-killed-by-hitting-with-sickles-due-to-enmity-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: रंजिश में हसियां मारकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: रंजिश में हसियां मारकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 12 Mar 2025 11:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रंजिश के चलते युवक पर हसिया से वार कर हत्या कर दी गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी को ललकारा तो वह मौके से भाग निकला। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के गजनी गांव निवासी प्रदीप सिंह उर्फ पप्पू ठाकुर (19) बुधवार की शाम चार बजे खेत से लाही और सरसों की की कटाई कर लौट रहा था। रास्ते में खेल के मैदान में गांव के ही अजय सिंह ने उसे घेर लिया और हसियां से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो उसे ललकारा। आरोपी मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। परिजन व पुलिस घायल प्रदीप को तिंदवारी पीएचसी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान देर शाम मृत घोषित कर दिया। पिता शिवरतन सिंह ने बताया कि आरोपी अजय सिंह उनसे रंजिश मानता है। आरोपी की बहन गांव के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। उसने चार माह पूर्व खुदकुशी कर ली थी। उसकी खुदकुशी के लिए अजय प्रदीप को जिम्मेदार समझता था। इसी के चलते उसने घटना को अंजाम दिया है। प्रदीप पर जेवर चोरी होने का मुकदमा भी दर्ज कराया था।
मौंके पर जांच की गई है। रंजिश के चलते आरोपी ने हसिया से वार कर युवक की हत्या की है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आला कत्ल हसियां भी बरामद किया गया है।- शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा
विज्ञापन
चार माह पूर्व आरोपी की बहन की थी खुदकुशी
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अजय सिंह की एक बहन गांव के ही इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। पढ़ाई के दौरान उसका किसी युवक से प्यार हो गया था। उसने अपने घर के जेवर किसी युवक को दिए थे। इसको लेकर आरोपी को शक था कि प्रदीप ही उसकी बहन से प्यार करता है। चार माह पूर्व आरोपी की बहन ने खुदकुशी कर ली थी। जिस पर आरोपी ने मृतक (प्रदीप) व एक अन्य के खिलाफ आत्महत्या के उत्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया था। उस मामले की न्यायालय में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। आरोपी के ऊपर भी मुकदमें दर्ज हैं। उसकी जांच की जा रही है। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। उधर, पिता के मुताबिक, प्रदीप दो भाइयों में छोटा था। बड़ा पुत्र दिव्यांग है। एक बहन है। घर में मां जय देवी हैं। प्रदीप अविवाहित था।