फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: young man from Madhya Pradesh was murdered with cleaver on suspicion of having an affair with a woman

Banda: महिला से संबंध के शक में मध्य प्रदेश के युवक की चापड़ से की गई थी हत्या, ऐसे खुला पूरा मामला

Tue, 20 Jan 2026 09:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Jan 2026 09:44 PM IST
सार

पुलिस पैंट में लगे लोगों से उसके घरवालों तक पहुंची थी। सर्विलांस से पूरा मामला खुला। पुलिस ने मध्य प्रदेश के दो युवकों को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Banda: young man from Madhya Pradesh was murdered with cleaver on suspicion of having an affair with a woman
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसी महिला से संबंध के शक में मध्य प्रदेश के युवक की हत्या कर शव को जमवारा गांव में फेंका गया था। पुलिस ने घटना अनावरण करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। आलाकत्ल चापड़ भी बरामद किया गया है। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि 17 जनवरी को नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का झाड़ियों के किनारे शव पड़ा मिला था। मृतक के पहने हुए पैंट में लगे लोगो से उसकी पहचान मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के कटरा मोहल्ला निवासी तौहीद हसन के रूप में हुई थी। तौहीद के चाचा महमूद हसन की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट नरैनी कोतवाली में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बेली सागर निवासी राशिद खान व मध्य प्रदेश के सतना जिले के नजीराबाद मैहर रोड निवासी आनंद कुमार पटेल को मध्य प्रदेश के बार्डर करतल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशान देही पर आलाकत्ल चापड़, मोबाइल फोन व आरोपी राशिद की खून से सनी शर्ट बरामद की है।
विज्ञापन


सीओ के मुताबिक, किसी महिला से संबंधों के शक में दोनो हत्यारोपी तौहीद को जमवारा गांव लेकर आए थे। यहां सुनसान इलाके में वारदात को अंजाम देकर भाग निकले थे। खुलासे में सर्विलांस की भूमिका महत्वपूर्ण साबित रही। गिरफ्तारी टीम में नरैनी कोतवाल संदीप तिवारी, एसआई सूबेदार बिंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed