फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Woman gives birth on highway footpath; volunteer and elderly woman provide assistance

Banda: हाईवे के फुटपाथ पर युवती का हुआ प्रसव, स्वयंसेवी और बुजुर्ग महिला बनी मददगार

Wed, 07 Jan 2026 11:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Jan 2026 11:18 PM IST
सार

परिजन का कहना है कि एंबुलेंस डेढ़ घंटे बाद आई। वहीं जिम्मेदारों का दावा है कि 15 मिनट में एंबुलेंस पहुंच गई थी। 

विज्ञापन
Banda: Woman gives birth on highway footpath; volunteer and elderly woman provide assistance
हाईवे फुटपाथ पर प्रसव पीड़ा से कराहती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति के साथ बाइक पर पहरा (छतरपुर) गांव से बुआ के घर महुवा (बांदा) गांव जाते समय नेशनल हाईवे पर गर्भवती युवती की अचानक हालत बिगड़ गई। बाइक से उतरकर वह सड़क किनारे प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी। एंबुलेंस को कॉल की गई पर वह लगभग डेढ़ घंटे बाद आने का आरोप लगाया। तब तक युवती सड़क किनारे ही शिशु को जन्म दे चुकी थी।

विज्ञापन


घटना बुधवार को दोपहर करीब एक बजे बांदा - प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बांदा से पांच किमी दूर बड़ोखर खुर्द गांव के पास की है। गर्भवती को फुटपाथ पर तड़पते देख वहां से गुजर रहे बिसंडी ग्राम प्रधान आनंद और मैकेनिक सद्दाम ने बड़ोखर के समाज सेवी और चर्चित स्वयंसेविका फूला देवी के पुत्र सत्येन्द्र कुमार यादव (सोनू) को कॉल से सूचना दी। मौके पर तत्काल पहुंचे सोनू ने सरकारी एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन एंबुलेंस समय से नहीं आई।
विज्ञापन

सोनू ने अपने गांव से महिला को बुलवाया।इस दौरान दर्द से तड़प रही युवती को वृद्धा ने संभाला और सड़क किनारे खुले में ही प्रसव कराया। युवती ने शिशु को जन्म दिया। सोनू ने बताया कि चंद कदम दूरी पर स्थित बड़ोखर गांव में पीएचसी है लेकिन वहां से भी कोई स्वास्थ्य कर्मी नहीं आया। डेढ़ घंटे बाद आई एंबुलेंस से प्रसूता और शिशु को पति के साथ जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रोग्राम मैनेजर सोमेंद्र शुक्ला (108-102) ने दावा किया कि सूचना के 15 मिनट बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। पीड़ित के स्वजन महुआ सीएचसी जाना चाहते थे लेकिन महिला की हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यहां दोनों का उपचार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed