{"_id":"65e8b62a39b49f357e0344ad","slug":"banda-woman-given-triple-talaq-report-filed-against-five-people-including-husband-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: महिला को दिया तीन तलाक, पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: महिला को दिया तीन तलाक, पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
Thu, 07 Mar 2024 12:00 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पति, सास, देवर और दो ननदों पर दहेज उत्पीड़न के चलते तीन तलाक देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर के मोहल्ला अलीगंज निवासी गजाली ने बताया कि उसकी शादी रामपुर करछना प्रयागराज में अख्तर खान के साथ हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद पति अख्तर खान उर्फ मुन्ना, सास कैशर खान, देवर सोनू, ननद मुन्नी व नैनी निवासी आलमआरा ससुराली अक्सर कम दहेज का ताना देकर मारते पीटते व शारीरिक रूप से उत्पीड़न करते रहे है। इस बीच एक पुत्री का जन्म हुआ।
विज्ञापन
15 दिसंबर 2023 को उसे बांदा मायके भेज दिया है। इसके बाद पति ने फोन से तीन तलाक दे दिया है। इसके बाद आपसी पंचायत भी हुई लेकिन बात नहीं बनी। जिस पर सभी ससुरालियों के खिलाफ महिला ने दहेज उत्पीड़न व मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन