फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Wife did not come from maternal home, young man committed suicide

Banda: कई बार मनाने पर भी मायके से नहीं आई पत्नी, युवक ने जहर खाकर जान दी

Sun, 25 Jun 2023 05:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Jun 2023 05:50 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में पत्नी के मायके से न आने पर पति ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Banda: Wife did not come from maternal home, young man committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में मायके से पत्नी के न आने पर फोन पर हुई कहासुनी के बाद युवक ने जहर खाकर जान दे दी। रविवार को तड़के तीन बजे परिजनों को वह चारपाई पर मृत मिला। जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा चुन्नू का डेरा निवासी सभाजीत निषाद (28) शनिवार की रात मुंबई से आया था। घर में अकेले रहता था। रात में उसकी फोन पर पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके चलते उसने जहर खाकर जान दे दी। रविवार को तड़के करीब तीन बजे उसका बड़ा भाई इंद्रदेव जागा तो देखा कि उसके घर के दरवाजे खुले हैं।

विज्ञापन


जब वह अंदर गया तो चारपाई में मृत अवस्था में पड़ा था। बड़े भाई ने बताया कि डेढ़ साल से उसकी पत्नी कल्पना अपनी दो बेटियों के साथ मायके पैलानी डेरा में रह रही है। वह ससुराल नहीं आ रही है। कई बार मृतक उसे लेने पहुंचा, लेकिन वह यहां रहने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन

वह उसके साथ मुंबई जाना चाहती है। इसी के चलते मृतक का पत्नी से विवाद चल रहा था। बताया कि मृतक अलग रहता है। पिता जगदेव निषाद ने बंटवारा कर दिया है। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मां फूलकली है। थानाध्यक्ष राकेश सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहर खाकर खुदकुशी करने का मामला है। डेढ़ साल से पत्नी मायके से नहीं आ रही थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed