फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Water level of Mandakini river has risen routes to Chitrakoot are affected police issued an advisory

बांदा: मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा, चित्रकूट जाने वाले मार्ग प्रभावित, पुलिस एडवाइजरी जारी, निर्देशों का पालन करें

Sun, 30 Aug 2026 09:21 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 30 Aug 2026 09:21 AM IST
सार

Banda News: चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने और नालों में तेज बहाव के कारण बांदा से चित्रकूट जाने वाले प्रमुख मार्ग जैसे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, बांदा-अतर्रा-चित्रकूट और बिसंडा मार्ग प्रभावित हो गए हैं। इसे देखते हुए बांदा पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अति आवश्यक कार्य के बिना चित्रकूट की यात्रा न करने की अपील की है।

विज्ञापन
Banda Water level of Mandakini river has risen routes to Chitrakoot are affected police issued an advisory
मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा - फोटो : amar ujala

विस्तार

मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने और नदी-नालों में तेज जलप्रवाह के चलते बांदा से चित्रकूट जाने वाले कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। आमजन की सुरक्षा और यातायात की सुगमता को देखते हुए पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अति आवश्यक कार्य को छोड़कर चित्रकूट की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से बांदा-अतर्रा-चित्रकूट मार्ग और बांदा-बिसंडा मार्ग पर चित्रकूट की ओर यातायात प्रभावित है। इन मार्गों पर अनावश्यक यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है। चित्रकूट से प्रयागराज की ओर जाने वाले वाहन बांदा-वेंदाघाट-फतेहपुर अथवा बांदा-चिल्ला-फतेहपुर मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं। इसी तरह बांदा के तिंदवारी-बबेरू मार्ग पर भी नदी-नालों में तेज जलप्रवाह के कारण यातायात प्रभावित है।

विज्ञापन

रपटों और तेज बहाव वाले रास्तों पर न जाएं
पुलिस ने लोगों से इस मार्ग पर भी अनावश्यक आवागमन से बचने को कहा है। पुलिस ने अपील की है कि भारी बारिश और बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और रपटों पर वाहन लेकर न जाएं। तेज बहाव वाले पानी को पार करने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं। बैरिकेडिंग और पुलिस-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
बाढ़ प्रभावित इलाकों में रील, वीडियो या फोटो बनाने के लिए पानी में उतरने से भी बचें। यात्रा से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी लेने और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। पुलिस ने कहा कि जलभराव और बाढ़ की स्थिति में जल्दबाजी न करें और अनावश्यक यात्रा से बचते हुए सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed