फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Uncontrolled car collided with transformer three injured admitted to CHC power outage throughout night

Banda Accident: अनियंत्रित कार ट्रांसफार्मर से टकराई, तीन गंभीर घायल…सीएचसी में भर्ती, रात भर गुल रही बिजली

Tue, 28 Oct 2025 10:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 Oct 2025 10:42 AM IST
सार

Banda News: पपरेंदा-तिंदवारी मार्ग पर सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से जा टकराई, जिससे कार सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। साथ ही, आसपास के कई गांवों की बिजली रात भर गुल रही।

विज्ञापन
Banda Uncontrolled car collided with transformer three injured admitted to CHC power outage throughout night
banda road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में तिंदवारी कस्बे में पपरेंदा-तिंदवारी संपर्क मार्ग परसौडा गांव के पास सोमवार की देर रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में जा भिड़ी। इससे कार सवार तीन लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बिजली बंद हो गई। परसौडा गांव के कंपोजिट विद्यालय के पास लगे 63 केवीए ट्रांसफार्मर से करीब 150 उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है।

विज्ञापन

सोमवार की रात पपरेंदा की तरफ से आ रही कार बेकाबू होकर सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर से टकरा गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परसौडा गांव के स्वतंत्र श्रीवास, धीरज प्रजापति, रामकरन वर्मा ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से आसपास के घरों की बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन

घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया
इस ट्रांसफार्मर से जुड़े बछेउरा, बरेठी ,परसौडा के उपभोक्ताओं के घरों की बिजली रातभर गुल रही। हादसे में कार सवार अजय विश्वकर्मा (21) निवासी पपरेंदा,  जितेंद्र (25) निवासी पपरेंदा और सीताराम (30) निवासी बबेरू घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अवर अभियंता प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed