{"_id":"69e11edcea9b1c7b0f0f5034","slug":"banda-tractor-trolley-driver-and-female-laborer-killed-in-collision-with-trailer-two-injured-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली के चालक और महिला मजदूर की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली के चालक और महिला मजदूर की मौत, दो घायल
Thu, 16 Apr 2026 11:21 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:21 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मटौंध थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार चालक और एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। बिसंडा क्षेत्र से आए मजदूरों को फसल कटाई के बाद वापस छोड़ने के लिए मटौंध निवासी 48 वर्षीय सेवालाल ट्रैक्टर-ट्राली से जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में कस्बे के पास स्थित एक ढाबे पर मजदूरों के पानी पीने के लिए वाहन रोका गया। इसी दौरान कुछ मजदूर नीचे उतर गए, जबकि बाकी ट्राली में ही बैठे रहे। इसी बीच कबरई की ओर से गिट्टी लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक सेवालाल और पवई गांव की 35 वर्षीय महिला मजदूर राजकुमारी पत्नी उमाशंकर ट्राली से नीचे गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में दो अन्य महिला मजदूरों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मटौंध थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन