फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Threatened for not withdrawing theft case, scared teenager committed suicide

Banda: चोरी का मुकदमा वापस न लेने पर दी धमकी, सहमी किशोरी ने जहर खाकर दी जान

Tue, 13 Aug 2024 07:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Aug 2024 07:08 PM IST
सार

Banda News: तिंदवारी थाना क्षेत्र के गजनी गांव में चोरी का मुकदमा वापस न लेने पर धमकी से सहमी किशोरी में मौत को गले लगा लिया। तीन अगस्त को गांव के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
Banda: Threatened for not withdrawing theft case, scared teenager committed suicide
मृतका काजल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में चोरी के मुकदमे को वापस लेने की धमकी से आहत किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गजनी गांव निवासी काजल (16) ने सोमवार को सुबह घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसके माता-पिता को जानकारी हुई तो वह उसे लेकर तिंदवारी पीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दोपहर के समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मौसेरे भाई दीपेंद्र सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को काजल के घर में चोरी हुई थी। चोर घर से जेवर और पांच हजार रुपये ले गए थे। काजल ने गांव के दो लोगो को चोरी करते हुए देख लिया था। इसी आधार पर काजल की मां अनीता देवी ने तीन अगस्त को गांव के दो लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि चोरी के दोनों आरोपी काजल को धमका रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को भी उन्होंने रास्ते में काजल को रोककर धमकी दी थी कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो वह उसे व उसके परिवार को जान से मार देंगे। इसी धमकी के डर से उसने जहर खाकर खुदकुशी की है। काजल के पिता किसान हैं। उनके पास 15 बीघा जमीन है। एक भाई व दो बहनों में छोटी थी। घटना के संबंध में तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि किशोरी ने जहर खाकर खुदकुशी की है।

परिजन जो चोरी की बात कह रहे हैं, उसमें दोनों पक्षों का विवाद चलता है। विवाद के चलते दोनों पक्षों की तहरीर मिली थी। जिस पर लड़की की मां की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed